facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indirect tax कलेक्शन संशोधित अनुमान से खासा अधिक रहाः CBIC प्रमुख

Advertisement

अग्रवाल ने क्षेत्रीय कर अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह से अप्रत्यक्ष कर संग्रह संशोधित अनुमान से भी खासे अंतर से अधिक रहा है।

Last Updated- April 03, 2024 | 4:43 PM IST
बजट में आ सकती है ई-बैंक गारंटी, टैक्स चोरी पर लगाम लगाने पर नजर, E-bank guarantee may come in the budget, eye on curbing tax evasion
Representative Image

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 14.84 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान (आरई) से खासा अधिक रहा है।

अग्रवाल ने क्षेत्रीय कर अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह से अप्रत्यक्ष कर संग्रह संशोधित अनुमान से भी खासे अंतर से अधिक रहा है। उन्होंने कर अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह उपलब्धि न केवल व्यावसायिकता को दर्शाती है बल्कि सीबीआईसी समुदाय के भीतर ‘टीम वर्क’ और दृढ़ता की ताकत को भी रेखांकित करती है।’’

सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 20.18 लाख करोड़ रुपये का सकल जीएसटी संग्रह मील का पत्थर है और यह पिछले वित्त वर्ष के संग्रह से 11.7 प्रतिशत अधिक है।

इस साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य बढ़ाकर 19.45 लाख करोड़ रुपये कर दिया था, जबकि जीएसटी, सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क सहित अप्रत्यक्ष करों के लिए लक्ष्य घटाकर 14.84 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। संशोधित अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल कर संग्रह लक्ष्य 34.37 लाख करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement