facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंतरिम बजट 2024-25: छोटे टैक्स मामलों में ब्याज और शुल्क होगा माफ

Advertisement

CBDT ने अपने आदेश में कहा कि आयकर की छोटी मांगों को छूट दिए जाने के मामले में स्रोत पर कर कटौती और संग्रहकर्ता के स्रोत से कर संग्रह में छूट व संग्रह को शामिल नहीं किया जाएगा।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:31 PM IST
CBDT allows tax officials to waive or reduce interest due from taxpayers टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर, CBDT ने ब्याज माफी के नियमों को बनाया लचीला

वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में करदाताओं के लिए घोषित छोटे विवादों की समाधान योजना में मूलधन राशि के अलावा ब्याज, दंड, शुल्क और अधिभार भी वापस लिया जाएगा। हालांकि इन मांगों को छूट दिए जाने से कर मूल्यांकन पर आपराधिक प्रक्रियाएं खत्म नहीं होंगी। इसके तहत शुरू हुई प्रक्रियाएं या योजना के तहत शुरू होने वाली प्रक्रियाएं समाप्त नहीं होंगी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी अपने आदेश में कहा कि आयकर की छोटी मांगों को छूट दिए जाने के मामले में स्रोत पर कर कटौती और संग्रहकर्ता के स्रोत से कर संग्रह में छूट व संग्रह को शामिल नहीं किया जाएगा।

मामलों को वापस लिए जाने के कारण संबद्ध आयकरदाता क्रेडिट या रिफंड लेने के योग्य नहीं हो जाते हैं। यह योजना बेंगलूरु स्थित आयकर विभाग निदेशालय (सिस्टम्स) के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) में संभवतः आने वाले दो महीनों में लागू हो सकती है। इसके तहत 1 लाख रुपये तक के मामले की सीमा तय होगी।

एकेएम ग्लोबल के टैक्स पार्टनर संदीप सहगल ने कहा कि इन मामलों को दो महीने में लागू करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाया गया है। यह दर्शाता है कि इसका उद्देश्य आयकरदाताओं की मदद करना है। देर से भुगतान करने वालों की एक लाख की सीमा तक ब्याज की दरों की गणना नहीं की जाएगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने अंतरिम बजट 2024-25 में 2009- 10 के लिए 25,000 रुपये और 2010-11 से 2014-15 के लिए 10,000 रुपये कर की मांग वापस लेने की घोषणा की थी।

इस क्रम में पूर्व आकलन वर्ष से इस आकलन वर्ष के लिए मांग वापस लिए जाने की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा आयकर अधिनियम के अलावा संपत्ति कर अधिनियम और उपहार कर अधिनियम के तहत छोटी-छोटी मांगें वापस ली जाएंगी।

नांगिया एंडरसन इंडिया के पार्टनर मनीष बावा की सलाह है कि करदाता समाप्त हुई मांगों की स्थिति को अपने ऑनलाइन खाते से जांच सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement