facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, EPFO ने जुलाई में जोड़े 18.23 लाख अंशधारक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:21 PM IST

देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़े हैं। यह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के आंकड़ों से पता चलता है। EPFO ने इस साल जुलाई में 18.23 लाख नये अंशधारक जोड़े हैं जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 24.48 प्रतिशत अधिक है। 
श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि ईपीएफओ के मंगलवार को जारी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जोड़े गये कुल नये सदस्यों में से करीब 10.58 लाख सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आये हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, नये सदस्यों की संख्या में वृद्धि अप्रैल, 2022 से जारी है। कुल 10.58 लाख नये सदस्यों में से करीब 57.69 प्रतिशत 18 से 25 साल के आयु वर्ग के हैं। यह बताता है कि शिक्षा पूरी करने के बाद नये लोगों को संगठित क्षेत्र में काम मिल रहा है। साथ ही संगठित क्षेत्र में जो नौकरियां आ रही हैं, वे युवाओं को मिल रही हैं। 
 इसी महीने में करीब 4.07 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर हुए हुए जबकि 11.72 लाख बाहर होने के बाद फिर से ईपीएफओ से जुड़े। स्त्री-पुरूष आधार पर शुद्ध रूप से 4.06 लाख महिलाएं ईपीएफओ से जुड़ीं। 

 यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले 34.84 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य महीने में ईपीएफओ से जुड़े कुल नये सदस्यों में महिला कार्यबल की हिस्सेदारी 27.54 प्रतिशत है जो पिछले 12 महीने में सर्वाधिक है। 

 यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में मासिक आधार पर शुद्ध रूप से जुड़े सदस्यों की संख्या बढ़ी है। 

 माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में शुद्ध रूप से 12.46 लाख सदस्य जुड़े। यह विभिन्न आयु वर्ग में शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुड़े सदस्यों का 68.36 प्रतिशत है। बयान के अनुसार, संगठित क्षेत्र में रोजगार का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़ें लगातार आते रहते हैं। कर्मचारियों के रिकार्ड को अद्यतन करना एक निरंतर प्रक्रिया है। इसी के तहत पिछले आंकड़ों को हर महीने अद्यतन किया जाता है।

First Published - September 20, 2022 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट