facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yogi Cabinet के बड़े फैसलें, 21252 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

Advertisement

यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड के 736 करोड़, शाहजहांपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट के 717 करोड़, फर्रुखाबाद में आईडीबीबी रिसाइक्लिंग आपरेशंस के 460 करोड़ के प्रस्तावों पर मंजूदी दी गयी।

Last Updated- July 03, 2025 | 7:39 PM IST
Yogi cabinet meeting at Mahakumbh tomorrow. Projects for religious tourism may be announced महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक कल, धार्मिक पर्यटन को मिलेंगी नई सौगातें!
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश सरकार ने 21252 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) का संचालन निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी ) के आधार पर करवाने का फैसला करते हुए इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंप दिया है। आगरा एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनेगा।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, नोएडा एवं हाथरस में 21 हजार 252 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके आधार पर जल्द ही सभी कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि मंत्री परिषद की बैठक में ही आवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड को ग्रेटर नोएडा में 202350 वर्ग मीटर भूखंड के आवंटन पर 252.92 करोड़ की फ्रन्ट एण्ड लैंड सब्सिडी प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिपरिषद की बैठक में 5 प्रस्तावों पर विचार हुआ। जिनमें नोएडा एवं हाथरस में अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड के 11 हजार 399 करोड़, गौतमबुद्धनगर में सेल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड के 8000 करोड़, यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड के 736 करोड़, शाहजहांपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट के 717 करोड़, फर्रुखाबाद में आईडीबीबी रिसाइक्लिंग आपरेशंस के 460 करोड़ के प्रस्तावों पर मंजूदी दी गयी। निवेश प्रस्तावों को मंजूरी के बाद जल्द ही लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा।

Also Read | कलाप्रेमियों को योगी सरकार का तोहफा, यूपी के हर जिले की कारीगरी से रुबरु करवाएगा ‘कलाकुंभ’

एक अन्य फैसले में जेपीएनआईसी परियोजना को पूरा करने, इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंप दी गई है। संचालन और रखरखाव के लिए वित्तीय बोझ को प्राधिकरण व्यवस्थित तरीके से संभालेगा। शासन द्वारा अब तक अवमुक्त 821.74 करोड़ रुपए प्राधिकरण के पक्ष में स्थानांतरित ऋण माना जाएगा जिसे 30 साल में चुकाना होगा।  परियोजना को निजी सहभागिता के जरिए संचालित करने, प्रक्रिया और शर्तें तय करने, सोसाइटी की सदस्यता समाप्त करने और अन्य अनुषांगिक कार्यों के लिए एलडीए को पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement