facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manufacturing PMI: मई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लगातार तीसरे महीने सुस्त, तेज गर्मी से घटा उत्पादन

Advertisement

HBFC द्वारा जारी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र मई में घटकर 57.5 पर आ गया, जो अप्रैल में 58.8 था।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:03 PM IST
India manufacturing wages

Manufacturing PMI in May 2024: मई में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर सुस्त होकर 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। तेज गर्मी की वजह से उत्पादन घटा है और नए ऑर्डर व उत्पादन में वृद्धि भी सुस्त रही है। इसके बावजूद विनिर्माण बढ़ रहा है। सोमवार को HBFC द्वारा जारी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र मई में घटकर 57.5 पर आ गया, जो अप्रैल में 58.8 था।

सर्वे में कहा गया है, ‘कंपनियों ने संकेत दिए कि भीषण गर्मी के कारण काम के घंटे कम कर दिए गए, जिसकी वजह से उत्पादन की मात्रा प्रभावित हुई। नए ऑर्डर भी धीमी रप्तार से बढ़े। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिक्री 13 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी है।’50 से ऊपर सूचकांक के आंकड़े विस्तार और इससे नीचे संकुचन के संकेतक हैं।

वृद्धि की गति थोड़ी सुस्त होने के बावजूद पहली तिमाही में भारत का विनिर्माण क्षेत्र मजबूती से विस्तार की ओर रहा है। वृद्धि को नए कारोबारी लाभ, मजबूत मांग, मार्केटिंग की सफल कवायदों से समर्थन मिला है।

सर्वे में कहा गया है, ‘नए ऑर्डर उल्लेखनीय रूप से बढ़े हैं, भले ही 3 महीने में सबसे सुस्त रहे हैं। यह बढ़ोतरी मार्केटिंग की कवायदों, मांग में मजबूती और अनकूल आर्थिक स्थितियों की वजह से है। कथित प्रतिस्पर्धा और चुनाव से जुड़े व्यवधानों के कारण वृद्धि पर असर पड़ा।’

बहरहाल अगर निर्यात की स्थिति देखें तो नए निर्यात ऑर्डर मईमें तेजी से बढ़े हैं। यह तेजी 13 साल में सर्वाधिक है। फर्मों को अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया के ग्राहकों से समर्थन मिला है।

एचएसबीसी में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि विनिर्माण मई में विस्तार के क्षेत्र में बना रहा, भले ही इसमें सुस्ती रही है।

उन्होंने कहा, ‘इसके विपरीत नए निर्यात ऑर्डर पिछले 13 साल में सबसे तेज बढ़े हैं। यह हर भौगोलिक क्षेत्र से व्यापक मांग के कारण हुआ। मूल्य के मोर्चे पर देखें तो कच्चे माल की कीमत ज्यादा होने व ढुलाई बढ़ने से इनपुट लागत बढ़ी है। विनिर्माता इसका एक हिस्सा ही ग्राहकों पर डालने में कामयाब हुए हैं, जिसकी वजह से उनका विनिर्माण मुनाफा कम हुआ है। सकारात्मक खबर यह है कि मई में विनिर्माण फर्मों की धारणा बहुत बेहतर रही, इसके कारण नौकिरियों के सृजन में वृद्धि हुई है।’

नौकरियों के सृजन के मोर्चे पर सर्वे में कहा गया है कि बिक्री बेहतर रहने और तेज वृद्धि के अनुमान के कारण मई में नौकरियों के सृजन को बल मिला और विनिर्माण रोजगार मार्च 2005 के बाद से सबसे तेज बढ़ा है।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement