facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manufacturing Sector FDI: विनिर्माण क्षेत्र में बीते 10 साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 69 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 2014-15 में मोबाइल फोन के आयात पर 48,609 करोड़ रुपये खर्च हुए जो 2023-24 में घटकर 7,674 करोड़ रुपये रह गया।

Last Updated- August 09, 2024 | 7:45 PM IST
FDI

सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 2014-24 के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह 69 प्रतिशत बढ़कर 165.1 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया कि भारत विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए प्राथमिकता वाले देश के रूप में तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने कहा, “पिछले दस वित्त वर्षों (2014-24) में विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 69 प्रतिशत बढ़कर 165.1 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले दस वित्त वर्षों (2004-14) में यह 97.7 अरब अमेरिकी डॉलर था।”

प्रसाद ने कहा कि पिछले पांच वित्त वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान देश में कुल एफडीआई प्रवाह 383.50 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार के कदमों से मोबाइल फोन समेत कई क्षेत्रों में आयात पर निर्भरता कम हुई है।

प्रसाद ने कहा कि 2014-15 में मोबाइल फोन के आयात पर 48,609 करोड़ रुपये खर्च हुए जो 2023-24 में घटकर 7,674 करोड़ रुपये रह गया। इसी प्रकार निर्यात 2014-15 के 1,566 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 1,28,982 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement