facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मनरेगा योजना ने पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन अंतर को कम किया: ILO

Advertisement

शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोगों के पास नौकरियां हैं, लेकिन वेतन कम हैं

Last Updated- February 16, 2024 | 6:53 PM IST
MNREGA

ग्रामीण, शहरी रोजगार और वेतन अंतर पर हाल ही में ILO के एक पेपर के अनुसार, मनरेगा योजना ने पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन अंतर को कम किया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी नियमों के पालन में सुधार किया है।

इसके अतिरिक्त, पेपर में पाया गया कि रोजगार गारंटी कार्यक्रम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सैलरी पाने वाले श्रमिकों और आकस्मिक श्रमिकों के बीच वेतन अंतर कम हुआ है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जेंडर वेतन गैप कम हुआ:

पेपर में कहा गया है कि NREGS की शुरुआत और विस्तार के साथ, न्यूनतम वेतन नियमों का अनुपालन बढ़ा है, औपचारिक और आकस्मिक ग्रामीण श्रमिकों के बीच वेतन अंतर कम हो गया है, और ग्रामीण क्षेत्रों में जेंडर वेतन गैप कम हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य फैक्टर्स के अलावा, NREGS ने इन पॉजिटिव परिवर्तनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ILO ने यह भी जिक्र किया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में परिणाम अलग-अलग थे, और ग्रामीण जीवन को बदलने की कार्यक्रम की क्षमता इस बात पर निर्भर करती थी कि इसे स्थानीय स्तर पर कितनी अच्छी तरह लागू किया गया था।

Also Read: पूंजीगत खर्च में गिरावट: छोड़ी गई परियोजनाओं का मूल्य पहुंचा 15 ट्रिलियन रुपये

ग्रामीण भारतीय मजदूरों के बीच में क्रय शक्ति में आई गिरावट:

पेपर में यह भी बताया है कि हाल के सालों में ग्रामीण भारतीय मजदूरों के बीच में क्रय शक्ति में गिरावट आई है

वित्त मंत्रालय ने ग्रामीण भारत की मजदूरी में एक चिंताजनक ट्रेंड देखा है। मुद्रास्फीति और ग्रामीण मासिक वेतन सूचकांक को देखकर उन्होंने पाया कि हाल के सालों में ग्रामीण मजदूरों की क्रय शक्ति कम हो रही है।

इसका मतलब यह है कि भले ही वेतन वही रहे, लोग कम चीजें खरीद रहे हैं क्योंकि कीमतें बढ़ रही हैं। इसे आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में हाइलाइट किया गया था, जिसमें अप्रैल से नवंबर 2022 तक उच्च मुद्रास्फीति के कारण वास्तविक ग्रामीण मजदूरी (मुद्रास्फीति में एडजस्टमेंट के बाद) में गिरावट देखी गई थी।

शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोगों के पास नौकरियां हैं:

ILO के रिसर्च ने 58 देशों के आंकड़ों की जांच की और पाया कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोगों के पास नौकरियां हैं, लेकिन इन नौकरियों में अक्सर खतरा ज्यादा होता है क्योंकि खतरों को कवर करने के लिए लेबर प्रोटेक्शन की कमी है। साथ ही कम भुगतान किया जाता है।

रिसर्च में कहा गया है, “रिपोर्ट में पाया गया कि शहरी श्रमिकों की तुलना में ग्रामीण श्रमिकों को प्रति घंटे लगभग 24% कम भुगतान किया जाता है, और इस अंतर का केवल आधा हिस्सा शिक्षा और नौकरी के अनुभव जैसे कारकों द्वारा समझाया जा सकता है।

इस अंतर को दूर करने के लिए, न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करना और संस्थागत और नियामक उपायों के माध्यम से समान अवसरों को बढ़ावा देना ग्रामीण और शहरी श्रम बाजारों के बीच असमानताओं को कम करने में मदद कर सकता है।”

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement