facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:29 PM IST
RBI

RBI ने बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (RBI Monetary Policy review) में रीपो दर में 0.35 की और वृद्धि की। 

मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं-

  • रीपो दर 0.35 फीसदी बढ़कर 6.25 फीसदी हुई। 
  • चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान सात फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी किया गया।
  • महंगाई मार्च तिमाही में घटकर छह फीसदी से नीचे आएगी। चालू वित्त वर्ष में कुल मिलाकर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान।
  • अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। देश तीव्र आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
  • वैश्विक स्तर पर लंबे समय से जारी तनाव से परिदृश्य के समक्ष सबसे बड़ा जोखिम वैश्विक मंदी और वैश्विक वित्तीय स्थिति का कड़ा होना है। 
  • महंगाई के खिलाफ अभी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति की उभरती स्थिति पर ‘अर्जुन की आंख’ की तरह नजर रखेगा।
  • डॉलर में मजबूती के साथ अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव सीमित है।
  • चालू खाते का घाटा प्रबंधन योग्य, विदेशी मुद्रा भंडार 551.2 अरब डॉलर के संतोषजनक स्तर पर।
  • बैंकों में नकदी की स्थिति अधिशेष स्तर पर।
  • रबी मौसम में बुआई अबतक सामान्य बुआई रकबे से 6.8 फीसदी अधिक। 
  • गैर-खाद्य कर्ज अप्रैल-नवंबर में बढ़कर 10.6 लाख करोड़ रुपये। एक साल पहले यह 1.9 लाख करोड़ रुपये था। 
  • UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) जल्दी ही ग्राहकों को किसी उद्देश्य विशेष के लिये खाते में अपनी राशि को ‘ब्लॉक’ करने की अनुमति देगा। 

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement