facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने की गतिशक्ति के तहत 4 रेल परियोजनाओं की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 11:30 PM IST
सरपट दौड़ते रेल सेक्टर के शेयर, 300 प्रतिशत से अधिक लाभ अर्जित किया, Rail sector shares galloping, earned more than 300 percent profit

प्रधानमंत्री गतिशक्ति के तहत काम कर रहे एक अंतर मंत्रालयी समिति (Inter-ministerial panel) नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (NPG) ने भारतीय रेलवे के तहत 4 इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सिफारिश की है, जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क में सुधार किया जा सके।

ये परियोजनाएं मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, वस्तुओं और यात्रियों की बाधारहित आवाजाही की सुविधा मुहैया कराने के साथ देश भर में लॉजिस्टिक्स कुशलता में भी वृद्धि करेंगी।

उद्योग विभाग के विशेष सचिव सुमित्रा द्वारा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस सप्ताह की शुरुआत में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

उद्योग विभाग ने एक बयान में कहा है, ‘ये परियोजनाएं पीएम गतिशक्ति के सिद्धांतों के मुताबिक विकसित की जाएंगी, जिसमें एकीकृत और समग्र तरीके का इस्तेमाल होगा।’

इनमें से एक परियोजना राजस्थान के सवाई माधोपुर और जयपुर के बीच ब्रॉड गेज डबल लाइन बिछाने की है, जिसकी कुल दूरी 131 किलोमीटर है। यह दिल्ली मुंबई मार्ग के फीडर के रूप में काम करेगी।

अन्य परियोजना उत्तर प्रदेश में आनंद नगर से महराजगंज होते हुए घुघुली को जोड़ने की है। इस रेल लाइन से सीमेंट, उर्वरक, कोयला, खाद्यान्न की ढुलाई की उम्मीद है, जिससे नेपाल से माल की आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

इसके अलावा ओडिशा में जूनागढ़ से नवरंगपुर स्टेशन को जोड़ने की है। इससे बेलाडीला लौह अयस्क खदान से विभिन्न स्टील प्लांटों की दूरी कम हो सकेगी।

चौथी परियोजना पश्चिमी रेलवे की ज्यादा उपयोग वाले माल ढुलाई नेटवर्क पर स्वचालित ब्लॉक सिगनलिंग को लेकर है। परियोजना का मकसद महाराष्ट्र और गुजरात में 895 रूट किलोमीटर को कवर करना है।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement