facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौकरी पक्की होने में अक्टूबर में 20% की गिरावट, महिलाओं की नौकरी ज्यादा हुई पक्की

Advertisement

EPFO डेटा को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह फॉर्मल लेबर मार्केट की स्थिति को दर्शाता है।

Last Updated- December 25, 2024 | 7:49 PM IST
Formal sector new hiring drops 20.8% in Oct, EPF additions hit 7-month low अक्टूबर में फॉर्मल सेक्टर में नई नौकिरयां में आई 20.8 की गिरावट, EPF में जुड़ने वाले नए सब्सक्राइबर्स 7 महीने के निचले स्तर पर

भारत में अक्टूबर महीने में फॉर्मल हायरिंग (नई नियुक्तियों) की संख्या में भारी गिरावट देखी गई, जिससे इस महीने फॉर्मल लेबर मार्केट में सुस्ती का संकेत मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के तहत नए सब्सक्राइबर्स की संख्या अक्टूबर में 20.8 प्रतिशत घटकर 7.5 लाख रह गई, जो सात महीनों में सबसे कम है। सितंबर में यह संख्या 9.47 लाख थी। यह जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा बुधवार को जारी मासिक पेरोल डेटा से सामने आई।

EPFO डेटा को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह फॉर्मल लेबर मार्केट की स्थिति को दर्शाता है। बता दें कि केवल फॉर्मल वर्कफोर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ (social security benefits) और श्रम कानूनों के तहत सुरक्षा (protection under labour laws) मिलती है।

नए EPF सब्सक्राइबर्स में युवाओं की हिस्सेदारी घटी, महिलाओं की संख्या बढ़ी

अक्टूबर में 7.5 लाख नए EPF सब्सक्राइबर्स में से 18-25 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी घटकर 58.5 प्रतिशत (4,38,700) रह गई, जो सितंबर में 59.94 प्रतिशत (5,67,700) थी। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस आयु वर्ग के सब्सक्राइबर्स आमतौर पर पहली बार श्रम बाजार (labour market) में प्रवेश करते हैं, जिससे श्रम बाजार की मजबूती का पता चलता है।

इस बीच, नए सब्सक्राइबर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी पिछले महीने के 26.1 प्रतिशत (247,000) से बढ़कर 27.9 प्रतिशत (209,000) हो गई। श्रम मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “महिला सदस्यों की बढ़ती संख्या समावेशी (inclusive) और विविध कार्यबल (diverse workforce) की ओर बड़े बदलाव का संकेत है।”

अक्टूबर में नेट पेरोल एडिशन 5 प्रतिशत घटा

अक्टूबर में नेट पेरोल एडिशन- जिसे नए सब्सक्राइबर्स, सब्सक्राइबर्स के बाहर होने और पुराने सब्सक्राइबर्स की वापसी के आधार पर तय किया जाता है- 13.4 लाख रही, जो सितंबर में 14.1 लाख से लगभग 5 प्रतिशत कम है।

हालांकि, शुद्ध मासिक पेरोल डेटा प्रारंभिक होते हैं और अक्सर अगले महीने में बड़े बदलाव होते हैं। इसलिए, नए EPF सब्सक्राइबर्स के आंकड़े को नेट एडिशन की तुलना में अधिक भरोसेमंद माना जाता है।

Also read: Pharma Industry: FY26 में 9-11% रहेगी ग्रोथ, मोतीलाल ओसवाल की सलाह-अच्छे मुनाफे के लिए पोर्टफोलियो में रख लें ये 5 शेयर

बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ी

श्रम मंत्रालय ने कहा, “पेरोल डेटा दर्शाता है कि 13 लाख सदस्य EPFO से बाहर निकल गए और बाद में EPFO में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरियां बदल लीं और EPFO के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। इन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने की जगह अपनी बचत को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना।”

प्राइवेट एजेंसी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के मुताबिक, अक्टूबर में श्रम बाजार की स्थिति खराब रही। बेरोजगारी दर सितंबर के 7.8% से बढ़कर अक्टूबर में 8.7% हो गई। बता दें कि यह एजेंसी अपना कंज्यूमर पिरामिड्स हाउसहोल्ड सर्वे (CPHS) करती है।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement