facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीति आयोग के पहले VC अरविंद पनगढ़िया बने Finance Commission के चेयरमैन, नए सेक्रेटरी भी नियुक्त

Advertisement

2015 में नीति आयोग के पहले वाइस चेयरमैन की कंमान संभालने वाले पनगढ़िया ने 2017 में भारत के थिंक टैंक नीति आयोग के VC पद से इस्तीफा दे दिया था।

Last Updated- December 31, 2023 | 7:40 PM IST
arvind panagariya

भारत सरकार ने साल 2023 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को नीति आयोग के पहले वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया को वित्त आयोग (Finance Commission ) का अगला चेयरमैन नियुक्त किया है।वह 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन होंगे। उनकी अध्यक्षता में आयोग इस बात की सिफारिश करेगा कि संघीय करों (federal taxes ) को राज्यों के साथ कैसे साझा किया जाए।

2015 में नीति आयोग के पहले वाइस चेयरमैन की कंमान संभालने वाले पनगढ़िया ने 2017 में भारत के थिंक टैंक नीति आयोग के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि 2014 में मोदी सरकार ने अपना पहला कार्यकाल शुरू करने के साथ ही योजना आयोग (Planning Commission) को समाप्त करने का ऐलान कर दिया था और उसकी जगह नीति आयोग का गठन किया। भारत में जन्मे अमेरिकी अर्थशास्त्री पनगढ़िया नीति आयोग के पहले वाइस चेयरमैन बने। चूंकि चेयरमैन प्रधानमंत्री होते हैं, इसलिए तत्कालीन PM नरेंद्र मोदी उसके चेयरमैन बने।

Secretary to the Finance Commission भी किए गए नियुक्त

इसके साथ ही ऋत्विक रंजनम पांडे को वित्त आयोग का सचिव (Secretary to the Finance Commission) नियुक्त किया गया है। ऋत्विक 1998 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त मंत्रालय में डॉयरेक्टर (बजट) के रूप में भी काम किया है। वर्तमान में वह राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त हैं।

पांच साल के लिए होगा यह आयोग

नवनियुक्त चेयरमैन और आयोग के अन्य सदस्यों, दोनों का कार्यकाल पद ग्रहण करने से लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तक या 31 अक्टूबर, 2025, जो भी पहले हो, तक होगा।

बता दें कि हर पांच साल में एक वित्त आयोग का गठन किया जाता है। संघीय और राज्य सरकारों के बीच टैक्स के बंटवारे का को लेकर सलाह देने और पब्लिक फाइनैंस पर सिफारिशें करने के लिए यह गठन होता है।

वर्तमान में, भारत संघीय करों (Federal Taxes) का 42% हिस्सा राज्यों के साथ साझा करता है।

कब सौंपी जाएगी 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट?

सरकार के आदेश में कहा गया है कि पनगढ़िया की अध्यक्षता में गठित वित्त आयोग 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि को कवर करते हुए अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध कराएगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए संदर्भ की शर्तों (ToR) को मंजूरी दे दी थी। ToR के माध्यम से सरकार एक गाइडलाइन तैयार करती है जिसके आधार पर वित्त आयोग को रिपोर्ट सौंपनी होती है। पनगरिया की अध्यक्षता वाला यह वित्त आयोग पांच साल की अवधि (2026-27 से 2030-31) के लिए अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर, 2025 तक राष्ट्रपति को सौंपेगा।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement