facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नोमूरा का अनुमान: अमेरिका में टैरिफ से मंदी की आशंका, भारत की GDP ग्रोथ घटाकर 5.8% की

Advertisement

मुद्रास्फीति के चलते फेड दरें देर से घटाएगा; निफ्टी में भी मामूली तेजी का अनुमान, मार्च 2026 तक 24,970 का टारगेट

Last Updated- April 24, 2025 | 11:09 PM IST
Nomura upgrades Indian stock market category

नोमूरा ने कहा कि व्यापार शुल्कों में बड़ी वृद्धि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए मुद्रास्फीतिकारी होगी और इससे मंदी को बढ़ावा मिलेगा। नोमूरा के वैश्विक मैक्रो रिसर्च के प्रमुख रॉबर्ट सुब्बारामन का कहना है कि ऊंची कीमतों से उपभोक्ता मांग घटेगी और अनिश्चितता बढ़ने से व्यवसायी अपना निवेश कम करने पर जोर देंगे।

सुब्बारामन ने कहा, ‘अमेरिका की वृद्धि दर में तेज गिरावट आने जा रही है, जो मंदी के करीब होगी। हमारा पूर्वानुमान इस समय मंदी नहीं देख रहा है। लेकिन यह मंदी के काफी करीब है। इसलिए अमेरिका के लिए हमने पूरे वर्ष में 1.4 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया है। 2 अप्रैल से पहले हमारा अनुमान 2 फीसदी था। लेकिन अब हमने इसे घटा दिया है।’

सुब्बारामन ने कहा कि फेडरल रिजर्व दरों में कटौती की जल्दबाजी नहीं करेगा क्योंकि वह तब तक इंतजार करेगा जब तक यह स्पष्ट न हो जाए कि मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है। शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक दिसंबर तक ही दरों में कटौती करेगा।

ब्रोकरेज ने कहा कि उसने ट्रेड टैरिफ के प्रत्यक्ष और परोक्ष प्रभावों को ध्यान में रखते हुए भारत का जीडीपी वित्त वर्ष 2026 के आखिर तक 5.8 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया है। नोमूरा में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा, ‘हम इस नजरिये से सहमत हैं कि मुद्रास्फीति कोई चुनौती नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि इस वर्ष यह 4 फीसदी के आसपास रहेगी।’ लेकिन ब्रोकरेज ने कहा कि उसे व्यापार शुल्कों और अन्य वैश्विक चुनौतियों की वजह से
अल्पावधि में चक्रीय मंदी की आशंका है।

नोमूरा में कार्यकारी निदेशक और भारतीय मामलों के अर्थशास्त्री औरोदीप नंदी ने कहा, ‘हम घरेलू बैलेंस शीट पर दबाव देख रहे हैं। हमारे पास वास्तविक आय कम है, खासकर शहरी क्षेत्र में। निजी पूंजीगत व्यय चक्र संघर्ष कर रहा है। यही कारण है कि ट्रंप टैरिफ से पहले भी, हमारा वास्तव में जीडीपी वृद्धि अनुमान कम ही था। हमने वित्त वर्ष 2026 के लिए 6 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया था, जिसे अब घटाकर 5.8 फीसदी किया है।’

नोमूरा ने अनुमान जताया है कि निफ्टी अपने मौजूदा स्तर से निचले एक अंक में रिटर्न देगा। ब्रोकरेज ने मार्च 2026 तक निफ्टी के लिए 24,970 का लक्ष्य निर्धारित किया है जो गुरुवार के बंद (24,247) के मुकाबले महज 3 फीसदी की वृद्धि का संकेत है।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement