facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

हड़तालों से अब निकलने लगा ‘तेल’

Last Updated- December 09, 2022 | 8:53 PM IST

बुधवार से हड़ताल पर गए तेल अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता विफल होने के कारण अब यह मसला गंभीर रुख अख्तियार करने लगा है।


वेतन में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के लिए तेल क्षेत्र की कंपनियों के अधिकारियों ने यह हड़ताल की है। हड़ताल के लंबा खिंचने के चलते आशंका है कि अगले एक-दो दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल पंप सूखने की रपटें आ रही हैं, जबकि अधिकारियों की अनुपस्थिति की वजह से विमानों में ईंधन भरने में विलंब हो रहा है।

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष सार्थक बेहुरिया ने कहा- हम अभी तक स्थिति से निपट रहे हैं, लेकिन आपूर्ति के रास्ते में बाधा आ रही है। 

गुजरात में एस्मा: गुजरात सरकार ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ एस्मा लागू कर दिया है,  जिसके बाद अपना रुख कड़ा करते हुए ओएनजीसी के कर्मचारियों ने ‘किसी भी तरह का परिणाम भुगताने के लिए’ यहां एक प्रस्ताव पारित किया है।


ओएनजीसी के चार अधिकारी निलंबित:

ओएनजीसी के असम असेट विभाग के चार अधिकारियों को हड़ताल में शामिल होने की वजह से निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए अधिकारियों में ऑल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी शामिल हैं।

First Published - January 9, 2009 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट