facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रामीण मांग के बल पर होजरी उद्योग की आय 2023-24 में 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी: रिपोर्ट

Advertisement

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि मजबूत मांग के बीच होजरी कंपनियां विज्ञापन और मार्केटिंग पर अपने खर्च में कटौती करेंगी।

Last Updated- August 21, 2023 | 11:09 PM IST

Hosiery industry revenue: भारतीय होजरी उद्योग की आय चालू वित्त वर्ष में 18-20 प्रतिशत बढ़कर 36,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण मांग में तेजी आने के साथ यह साल होजरी उद्योग के लिए अच्छा रहेगा।

पिछले साल कुल बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट

क्रिसिल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती महंगाई और किसानों की कम आय के कारण पिछले वित्त वर्ष में ग्रामीण मांग प्रभावित हुई, जिसकी घरेलू राजस्व में लगभग आधी हिस्सेदारी है। इस दौरान सालाना आधार पर कुल बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट हुई थी।

Also read: सॉफ्टबैंक ने FirstCry में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी 435 करोड़ रुपये में बेची

अच्छे मॉनसून और महंगाई में कमी की संभावना से ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिलेगा

रेटिंग एजेंसी के निदेशक राहुल गुहा ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में शहरी मांग स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि अच्छे मॉनसून और महंगाई में कमी की संभावना से ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा खाड़ी देशों में निर्यात के अवसर बढ़ सकते हैं।’

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) से कपड़ा क्षेत्र, और खासतौर से होजरी के निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि समझौते की वजह से होजरी निर्यात में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

Also read: Onion price: क्या और बढ़ेगी प्याज की कीमतें? भारत के सबसे बड़े थोक बाजार में बिक्री बंद, जानें वजह

सूती धागे की कीमत बढ़ने से मार्जिन घटा

रिपोर्ट में कहा गया है कि लागत के लिहाज से प्रमुख कच्चे माल सूती धागे की कीमत पिछले दो वित्त वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है। ऐसे में मार्जिन पर असर पड़ा है और पिछले वित्त वर्ष में परिचालन मार्जिन 2.5 प्रतिशत घट गया।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही के बाद से धागों की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया गया है। क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि मजबूत मांग के बीच होजरी कंपनियां विज्ञापन और मार्केटिंग पर अपने खर्च में कटौती करेंगी।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement