facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेपर का इंपोर्ट पहली छमाही में 43% बढ़ा

Advertisement

कागज और पेपरबोर्ड का आयात अप्रैल-सितंबर, 2023 की अवधि में बढ़कर 9.59 लाख टन हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में यह 6.72 लाख टन था।

Last Updated- November 23, 2023 | 4:22 PM IST
paper industry
Representative Image

भारत में कागज का आयात वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में मात्रा के हिसाब से 43 प्रतिशत बढ़ गया है। इसमें आसियान देशों से आयात में हुई दोगुनी वृद्धि की अहम भूमिका रही। वाणिज्यिक सूचना एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) के आंकड़ों के मुताबिक, कागज और पेपरबोर्ड का आयात अप्रैल-सितंबर, 2023 की अवधि में बढ़कर 9.59 लाख टन हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में यह 6.72 लाख टन था।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) से आयात पहली छमाही में 2.88 लाख टन हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 81,000 टन था। वहीं समीक्षाधीन अवधि में चीन से आयात 1.86 लाख टन पर लगभग स्थिर रहा।

मूल्य के लिहाज से देश का कुल कागज आयात अप्रैल-सितंबर की अवधि में 6,481 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5,897 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की बैंकों को हिदायत, अति उत्साह से बचें

भारतीय कागज विनिर्माता संघ (आईपीएमए) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि कच्चे माल और उत्पादन लागत बढ़ने से प्रतिस्पर्द्धी उत्पादन की समस्या से जूझ रहे उद्योग को विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में कागज और पेपरबोर्ड आयात पर दी जा रही तरजीही शुल्क व्यवस्था से भी नुकसान हो रहा है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement