facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की प्रति व्यक्ति आय विश्व में सबसे ज्यादा होने की उम्मीद, खाने के मामले में चीन को पछाड़ेंगे भारतीय: OECD-FAO रिपोर्ट

Advertisement

अगले दशक में अतिरिक्त वैश्विक खपत में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की होगी, जिसमें से आधा हिस्सा भारत का होगा।

Last Updated- July 22, 2024 | 8:40 PM IST
Income

भारत की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की दर 2024-33 के दौरान विश्व में सबसे ज्यादा 5.4  फीसदी सालाना रह सकती है। इससे भारत व अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अगले दशक में कृषि व मत्स्य उत्पादों की वैश्विक खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कोऑपरेशन ऐंड डेवलपमेंट (OECD) और कृषि एवं खाद्य संगठन (FAO) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

इस माह की शुरुआत में जारी ‘कृषि परिदृश्य 2024-33’ रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का वैश्विक खाद्य व कृषि खपत में असर बढ़ेगा। इन देशों में शहरी आबादी बढ़ने, तकनीकी उन्नति के कारण उत्पादन बढ़ने और आय का स्तर बढ़ने, चीन के घटते असर से आगे बढ़ने के कारण कृषि के वैश्विक तौर-तरीके में बदलाव होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसके पहले के दशक में वैश्विक खपत की वृद्धि में चीन की हिस्सेदारी 28 फीसदी रही है, वहीं आने वाले दशक में उसकी हिस्सेदारी घटकर 11 फीसदी रह जाने की संभावना है। पोषण के तौर- तरीके में स्थिरता आने, आमदनी सुस्त होने और आबादी में गिरावट के कारण ऐसा अनुमान है। इसके विपरीत भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों की वैश्विक खपत की वृद्धि में हिस्सेदारी 2033 तक बढ़कर 31 फीसदी हो जाने की उम्मीद है।’

इसके अलावा अगले दशक में अतिरिक्त वैश्विक खपत में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की होगी, जिसमें से आधा हिस्सा भारत का होगा। इंडिया रेटिंग्स में अर्थशास्त्री पारस जसराय ने कहा, ‘भारत की जीडीपी वृद्धि इस समय करीब 6.5 से 7 फीसदी है।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement