अर्थव्यवस्था

Petrol and Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ महंगा, जानिये पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- April 27, 2023 | 10:07 AM IST

देश में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल की कीमतों में आखिरी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (excise duty) में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.89 रुपए पर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम;

शहर             पेट्रोल           डीजल
जयपुर           ₹108.54      ₹93.77
बेंगलुरु          ₹101.94       ₹87.89
चेन्नई              ₹102.73      ₹94.33
भुवनेश्वर         ₹103.11       ₹94.68
हैदराबाद       ₹109.66       ₹97.82
कोलकाता      ₹106.03      ₹92.76
नोएडा            ₹96.58         ₹89.75
त्रिवेंद्रम           ₹109.73       ₹98.53
गुड़गांव           ₹96.85         ₹89.73

इस आधार पर तय होती है तेल की कीमतें

अलग-अलग शहरों में हर रोज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मूल्य वर्धित कर (VAT), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

तेल की कीमतों में आखिरी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (excise duty) में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

First Published : April 27, 2023 | 10:07 AM IST