facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petrol-Diesel April Sales: अप्रैल में पेट्रोल की बिक्री 12.3 प्रतिशत बढ़ी, डीजल की मांग घटी

Advertisement

Petrol-Diesel April Sales: डीजल की मांग में लगातार कमी होना इस लिहाज से अहम है कि देश में इस ईंधन की खपत सबसे अधिक होती है।

Last Updated- May 01, 2024 | 4:59 PM IST
Petrol-Diesel prices:

Petrol-Diesel April Sales: देश में पेट्रोल की खपत अप्रैल में 12.3 प्रतिशत बढ़ गयी लेकिन चुनाव प्रचार तेज होने के बावजूद डीजल की बिक्री में गिरावट जारी रही। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

ईंधन बाजार में करीब 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली इन पेट्रोलियम कंपनियों की कुल पेट्रोल बिक्री अप्रैल में बढ़कर 29.7 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में खपत 26.5 लाख टन थी। हालांकि, पिछले महीने में डीजल की मांग 2.3 प्रतिशत घटकर 70 लाख टन रह गई जबकि इस ईंधन की मांग मार्च में भी 2.7 प्रतिशत घटी थी।

डीजल की मांग में लगातार कमी होना इस लिहाज से अहम है कि देश में इस ईंधन की खपत सबसे अधिक होती है। खासकर चुनावी मौसम में प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर डीजल से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। कीमतों में कटौती होने से निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

Also read: Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, नई दरें आज से लागू

इस बीच फसल कटाई का मौसम और तेज गर्मी का मौसम आने से डीजल की मांग का रुख भी पलटने की उम्मीद है। मार्च के मध्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। यह दो साल में पहला मौका था जब कीमतों में बदलाव हुआ था।

अगर मासिक आधार पर देखें तो मार्च के 28.2 लाख टन के मुकाबले अप्रैल में पेट्रोल की बिक्री 5.3 प्रतिशत घट गई। लेकिन डीजल के मामले में बिक्री मार्च के 67 लाख टन से 4.4 प्रतिशत बढ़ गई।

डीजल भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 प्रतिशत है। देश में कुल डीजल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। यह हार्वेस्टर और ट्रैक्टर सहित कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जाने वाला प्रमुख ईंधन है।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement