facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pillar 2 Tax: पिलर 2 से राजस्व में 200 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ नहीं

Advertisement

वित्त मंत्रालय का सावधानीपूर्वक रुख, पिलर 2 से कॉरपोरेट कराधान पर 'संप्रभु अधिकार' खोने की चिंता

Last Updated- October 29, 2024 | 11:25 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

सरकार को विशेष परिस्थितियों में भी पिलर 2 अपनाने से 100-200 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद नहीं है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा जा रहा है और इन नियमों को शीघ्र लागू किए जाने की उम्मीद नहीं है।

आंतरिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि सरकार को पिलर 2 लागू करने के बाद भी 100-200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व होने की उम्मीद है, वह भी कुछ तय दशाओं में। सूत्र ने बताया कि इससे अधिक फायदा नहीं है और इतनी छोटी सी राशि के लिए कानून बनाने का अधिकार खोना बड़ी कीमत है। केंद्र का पिलर-2 कर व्यवस्था को लेकर अलग नजरिया है।

यदि पिलर 2 कर व्यवस्था अपनाई जाती है तो सरकार कॉरपोरेट कराधान पर कानून बनाने का ‘संप्रभु अधिकार’ खो सकती है। ईवाई इंडिया के टैक्स पार्टनर राजू कुमार ने कहा, ‘ पिलर 2 लागू करने से भारत की कर नीति की स्वायत्ता सीमित हो सकती है। पिलर 2 में मल्टीनैशनल कॉरपोरेशन पर न्यूनतम 15 फीसदी का कर तय किया गया है और ऐसा करने पर विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी कर दर मुहैया कराने की देश की क्षमता कम हो सकती है। इसके लिए आय समावेशन और कम कर भुगतान जैसे विशिष्ट नियमों का पालन करना भी जरूरी है, जिससे भारत के आर्थिक उद्देश्यों के अनुसार कर कानूनों को अनुकूलित करने में लचीलापन सीमित हो सकता है।’

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement