facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Surya Ghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को किया लॉन्च, अब हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Advertisement

PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।

Last Updated- February 13, 2024 | 4:50 PM IST
PM Suryodaya Yojana- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना
Pradhan Mantri Suryodaya Yojana launched by PM (File Photo)

PM Surya Ghar Yojana 2024: सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यानी मंगलवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) को शुरू कर रही है। इस योजना का लक्ष्य 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके एक करोड़ घरों को रोशन करना है। पीएम ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में की। उन्होंने कहा, ‘‘सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।’’

क्या है योजना का लक्ष्य?

मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस परियोजना में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें: Home Loan Tips: होम लोन लेने की है प्लानिंग ? तो जान लें ये टिप्स, होगा लाखों का फायदा

उन्होंने कहा, ‘‘सभी हितधारकों को एक नेशनल ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।’’

मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (rooftop solar systems) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

पीएम ने कहा कि इस योजना के लागू होने से लोगों की आय अधिक होगी, बिजली का बिल कम होगा और रोजगार सृजन होगा।

प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘पीएमसूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन’ पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।

यह भी पढ़ें: UAE: 14 फरवरी को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का होगा उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

कैसे कर सकते हैं प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए अप्लाई?

इसका आवेदन सरकारी पोर्टल नैशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर (National Portal for Rooftop Solar) पर किया जाएगा। आइये जानते हैं कैसे-

– इस नई स्कीम के तहत अप्लाई करने के लिए आपको सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा।
– रजिस्ट्रेशन करते ही आपका अपना अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। उसपर जाकर लॉगिन करना है और जरूरी जानकारी जैसे इलेक्ट्रीसिटी कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगी जा सकती है, जिसे अपलोड कर आपको सब्मिट कर देना है।
– इसके बाद आपको सरकार की तरफ से उन रजिस्टर्ड विक्रेता की लिस्ट मिल जाएगी, जो आपके इलाके में उपलब्ध हैं।
– लिस्ट में विक्रेता को सिलेक्ट करने के बाद आपका आवेदन अप्रूवल के लिए DISCOM के पास पहुंच जाएगा।
– जैसे ही DISCOM की तरफ से अप्रूवल मिल जाता है, आप सोलर प्लांट लगवा सकेंगे। जैसे ही सोलर प्लांट इंस्टाल हो जाता है, प्लांट की डिटेल आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर – सब्मिट करनी है, और नेट मीटर के लिए अप्लाई करना है।
– और अब अंतिम स्टेप। आपको पोर्टल के जरिये ही बैंक अकाउंट डिटेल और कैंसेल्ड चेक सब्मिट करना होगा। कुछ ही दिनों में सरकार की तरफ से मिलने वाला फायदा आप तक पहुंच जाएगा।

 

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement