facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आज आएगा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के आंकड़ों का पोर्टल

Last Updated- December 12, 2022 | 1:36 AM IST

देश में पहली बार असंगठित कामगारों के आंकड़े होंगे। इस मकसद के लिए एक पोर्टल श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा गुरुवार को पेश किया जाएगा, जिसमें राज्यों और मजदूर संगठनोंं से तालमेल के साथ सामाजिक कल्याण योजनाओं का एकीकरण होगा।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने  ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा है। इन कामगारों में विस्थापित कार्यबल, रेहड़ी वाले, घरों में काम करने वाले कामगारों की श्रेणी के  श्रमिक शामिल होंगे। इस पोर्टल पर गिग और प्लेटफॉर्म कामगारोंं के भी आंकड़े होंगे।  इस मकसद के लिए श्रम मंत्री ने मंगलवार को एक लोगो पेश किया था। 

गुरुवार से असंगठित क्षेत्र के कामगार खुद अपना पंजीकरण शुरू कर सकेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी पेश किया जाएगा, जहां कामगारों को पंजीकरण के सिलसिले में जानकारी दी जाएगी। प्रक्रिया के हिस्से के रूप में कामगारों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंक की डिजिटल यूनीक संख्या होगी। कामगार अपने आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता संख्या का ब्योरा देकर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें जन्म तिथि, गृह जनपद, मोबाइल नंबर और सामाजिक श्रेणी जैसे अन्य ब्योरे भी देने होंगे।
इस पूरी परियोजना का मकसद सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण है। राज्य सरकारों व विभागों द्वारा भी कामगारोंं का ब्योरा साझा किया जाएगा।

First Published - August 26, 2021 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट