अर्थव्यवस्था

Power Consumption in India : देश में जुलाई के दौरान बिजली की खपत 8.4 फीसदी बढ़ी

बिजली की एक दिन में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति जुलाई 2023 में बढ़कर 208.82 गीगावाट (एक गीगावाट 1,000 मेगावाट के बराबर) रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 01, 2023 | 4:38 PM IST

देश में बिजली खपत (power consumption) इस साल जुलाई महीने में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 139 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी महीने में बिजली खपत 128.25 अरब यूनिट थी।  यह जुलाई 2021 में 123.72 अरब यूनिट थी।

बिजली की एक दिन में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति जुलाई 2023 में बढ़कर 208.82 गीगावाट (एक गीगावाट 1,000 मेगावाट के बराबर) रही। जुलाई 2022 में किसी एक दिन में अधिकतम आपूर्ति 190.35 गीगावाट जबकि जुलाई 2021 में यह 200.53 गीगावाट थी।

ये भी पढ़ें : GST Collection: जुलाई महीने में 11 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक

बिजली मंत्रालय के अनुसार गर्मी के मौसम में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण इस साल अप्रैल-मई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।

इस साल देश में बारिश के कारण मार्च, अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें : Manufacturing PMI: लगातार दूसरे महीने देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई नरमी, जुलाई में पहुंचा 57.7 पर

First Published : August 1, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)