facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश पहली छमाही में 23 फीसदी घटकर 27.5 अरब डॉलर पर

Advertisement

PE-VC Investments: रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की पहली छमाही में 35.9 अरब डॉलर का निवेश हुआ था। वहीं दूसरी छमाही में निवेश मूल्य घटकर 20.6 अरब डॉलर रहा।

Last Updated- July 20, 2023 | 6:17 PM IST
India Ratings report on capital expenditure
BS

घरेलू इकाइयों में प्राइवेट इक्विटी (PE) और वेंचर कैपिटल कोषों का निवेश इस साल पहली छमाही (जनवरी-जून) में सालाना आधार पर करीब एक चौथाई घटकर 27.5 अरब डॉलर रहा। उद्योग के लिये जनसंपर्क का काम करने वाली इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (IVCA) और परामर्श कंपनी ईवाई की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, मूल्य के हिसाब से बीते वर्ष जुलाई-दिसंबर के मुकाबले निवेश 33 फीसदी अधिक है।

2022 की पहली छमाही में 35.9 अरब डॉलर का हुआ था निवेश

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की पहली छमाही में 35.9 अरब डॉलर का निवेश हुआ था। वहीं दूसरी छमाही में निवेश मूल्य घटकर 20.6 अरब डॉलर रहा। आलोच्य अवधि में सौदों की संख्या सालाना आधार पर 44 फीसदी घटकर 427 रही। जबकि पिछली छमाही की तुलना में 16 फीसदी घटी है।

Also read: Hindustan Unilever Q1 results: नेट प्रॉफिट 8 प्रतिशत बढ़कर 2,472 करोड़ रुपये पर, कुल बिक्री में 7% का इजाफा

स्टार्टअप में निवेश में कमी आई

ईवाई के भागीदार विवेक सोनी ने कहा कि स्टार्टअप में निवेश में कमी आई है लेकिन निजी इक्विटी/वेंचर कैपिटल निवेश सकारात्मक बना हुआ है। निजी इक्विटी/वेंचर कैपिटल कोष ने पहली छमाही में 10.2 अरब डॉलर जुटाए। यह आने वाले समय में निवेश गतिविधियों के लिहाज से बेहतर है। मासिक रिपोर्ट के अनुसार, जून में निवेश 3.1 अरब डॉलर रहा जो सालाना आधार पर 42 फीसदी कम है जबकि मई की तुलना में नौ प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 6:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement