facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल आयात में फायदा जलवायु के मोर्चे पर धक्का

Advertisement

ट्रंप ने ऐलान किया, 'हम कर्ज चुकाने पर ध्यान देंगे और करों का भार कम करेंगे। हम चीजों को इस तरह दुरुस्त करेंगे कि कोई अन्य नहीं कर सकता।

Last Updated- November 07, 2024 | 11:07 PM IST
Strait of Hormuz Crisis

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने विजयी भाषण में कहा था कि अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश से अधिक तरल सोना (पेट्रोलियम) मौजूद है, जबकि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने संबंधी उनके बयान का उद्देश्य ईंधन कीमतों पर अंकुश बनाए रखना है।

ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि देश के कच्चे तेल के विशाल भंडार का इस्तेमाल ऋण चुकाने में करेंगे। ट्रंप ने ऐलान किया, ‘हम कर्ज चुकाने पर ध्यान देंगे और करों का भार कम करेंगे। हम चीजों को इस तरह दुरुस्त करेंगे कि कोई अन्य नहीं कर सकता। जो संपदा हमारे पास है, वह चीन के पास नहीं है।’

यह कड़े तेवर वाला बयान इस बात का संकेत है कि अमेरिका अब ऊर्जा परिवर्तन नीतियों में बदलाव कर सकता है, जिसने जो बाइडन के कार्यकाल में हरित मोड़ लिया था। जलवायु परिवर्तन कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्ट रुख अपनाने वाले ट्रंप ने पूर्व में भी जलवायु परिवर्तन को फर्जी करार दिया था।

ट्रंप के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी ने जीवाश्म ईंधन के प्रति थोड़ा नरम रवैया रखा है। अपने चुनावी अभियान के दौरान भी ट्रंप ने कोयला क्षेत्र में नौकरियां वापस लाने का वादा किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि गरीब देशों को वित्तीय मदद समेत अमेरिका की जलवायु प्रतिबद्धताओं पर ग्रहण लग सकता है और इसी तरह का रुझान अन्य विकसित देशों में भी देखने को मिल सकता है।

द फासिल फ्यूल नॉन प्रॉलिफरेशन ट्रीटी इनिशिएटिव के ग्लोबल एंगेजमेंट डायरेक्टर हरजीत सिंह कहते हैं, ‘यदि ट्रंप अपने रुख पर कायम रहते हैं तो इसका उन देशों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा जो जलवायु परिवर्तन के लिए बहुत अधिक जिम्मेदार भी नहीं है।’

फौरी तौर पर इसका प्रभाव बाकू में होने वाले कॉप 29 पर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस कॉप में वैश्विक नेतृत्वकर्ता देश शामिल नहीं होंगे। अगर यह आशंका सच साबित हुई तो फिर जलवायु परिवर्तन से निपटने को विकसित देशों से फंड जुटाने के प्रयासों को धक्का लग सकता है। कॉप29 अगले सप्ताह बाकू में आयोजित होगी।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement