facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meet: रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेनदेन के लिए वैक​ल्पिक प्रमाणन ढांचे का प्रस्ताव रखा

Advertisement

RBI MPC Results: विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी।

Last Updated- February 08, 2024 | 11:16 PM IST
रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेनदेन वैक​ल्पिक प्रमाणन ढांचे का प्रस्ताव रखा, RBI proposes new authentication mode for digital payment transactions

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एसएमएस-आधारित वन टाइम पासवर्ड के अलावा एडीशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (एएफए) के लिए वैक​ल्पिक तरीकों को बढ़ावा देने के प्रयास में डिजिटल लेनदेन प्रमाणन का मुख्य ढांचा अपनाए जाने का प्रस्ताव रखा है।

गवर्नर श​क्तिकांत दास ने कहा कि भले ही आरबीआई ने किसी खास एएफए प्रणाली को निर्दिष्ट नहीं किया, लेकनि एसएमएस-आधारित ओटीपी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। हालांकि हाल के वर्षों में, तकनीकी बदलावों के साथ, वैक​ल्पिक प्रमाणन प्रणालियां उभरी हैं और इनके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के प्रयास में आरबीआई ने इसके लिए एक सिद्धांति-आधारित ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वैक​ल्पिक प्रमाणन प्रणालियों का इस्तेमाल सुगम बनाने के लिए ऐसे ट्रांजेक्शन के प्रमाणन के लिए प्रिंसीपल बेस्ड फ्रेमवर्क का प्रस्ताव है।’ 

विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी।

येस सिक्योरिटीज में शोध प्रमुख एवं मुख्य विश्लेषक ​शिवाजी थपलियाल ने कहा, ‘इस कदम से डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। यह देखने की जरूरत होगी कि लंबी अव​धि में कौन से विकल्प उपयोगी साबित होंगे। एसएमएस-आधारित ओटीपी से जुड़े लेनदेन में अन्य की तुलना में ज्यादा प्रमाणन की जरूरत होती है।’

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement