facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, दिसंबर में रिटेल इन्फ्लेशन घटकर 4 महीने के निचले स्तर 5.22% पर आया

Advertisement

नवंबर में यह 5.48 फीसदी पर थी जबकि ठीक एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई 5.69 फीसदी पर थी।

Last Updated- January 13, 2025 | 4:47 PM IST
Inflation

Retail Inflation: मंहगाई के मोर्चे पर आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। दिसंबर 2024 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price Index) पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर चार महीने के निचले स्तर 5.22 फीसदी पर आ गई। नवंबर में यह 5.48 फीसदी पर थी जबकि ठीक एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई 5.69 फीसदी पर थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। इससे पहले अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई 7.79 फीसदी के हाई पर पहुंच गई थी।

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में आई नरमी के कारण खुदरा महंगाई में गिरावट देखने को मिली है। कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) पर आधारित फूड इंफ्लेशन घटकर 8.39 फीसदी पर आ गई। नवंबर में यह 9.05 फीसदी पर थी। एक साल पहले की समान अवधि यानी दिसंबर 2023 में यह 9.53 पर थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने महंगाई के अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल महंगाई के उच्चस्तर पर बने रहने की भी आशंका जतायी थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित कुल महंगाई जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 5.5 फीसदी और अक्टूबर, 2024 में 6.2 फीसदी रही थी।

Month  CPI (change in %) CFPI (change in %)
January 2024 5.1 8.30
February 5.09 8.66
March 4.85 8.52
April 4.83 8.70
May 4.8 8.69
June 5.08 9.36
July 3.6 5.42
August 3.65 5.66
September 5.49 9.24
October 6.21 10.87
November 5.48 9.04
December* 5.22 8.39

Source : NSO

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को खुदरा महंगाई को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई को लक्ष्य के अनुरूप लाने के मकसद से पिछले महीने पेश मॉनेटरी पॉलिसी में प्रमुख नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया था।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement