facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनरेटिव AI में देश के GDP में 7 साल में 1,500 अरब डॉलर तक जोड़ने की क्षमता: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट का शीर्षक ‘एआइडिया ऑफ इंडियाः भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति देने में जनरेटिव एआई की क्षमता’’ है।

Last Updated- December 17, 2023 | 4:46 PM IST
Other factors are essential with AI

जनरेटिव कृत्रिम मेधा (Gen AI) में अगले सात साल में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कुल मिलाकर 1,200-1,500 अरब डॉलर जोड़ने की क्षमता है। ईवाई इंडिया की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

रिपोर्ट का शीर्षक ‘एआइडिया ऑफ इंडियाः भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति देने में जनरेटिव एआई की क्षमता’’ है। रिपोर्ट ने Gen AI को अपनाने में उद्योग की तैयारियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

रिपोर्ट के अनुसार, Gen AI वित्त वर्ष 2029-30 तक भारत की GDP में संचयी आधार पर 1,200-1,500 अरब डॉलर जोड़ सकता है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सभी क्षेत्रों में Gen AI प्रौद्योगिकी और इसके अनुप्रयोगों को पूरी तरह से पूंजीकृत करके भारत संभावित रूप से अकेले वित्त वर्ष 2029-30 में 359-438 अरब डॉलर जोड़ सकता है, जो GDP के ऊपर 5.9 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’

कुल प्रभाव का लगभग 69 प्रतिशत व्यावसायिक सेवाओं (आईटी, कानूनी, परामर्श, आउटसोर्सिंग, मशीनरी और उपकरणों के किराये और अन्य सहित), वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, खुदरा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों से उत्पन्न होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रत्याशित प्रभाव में कार्यबल उत्पादकता में सुधार, परिचालन दक्षता में वृद्धि और व्यक्तिगत ग्राहक जुड़ाव शामिल है।

 

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement