facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक के गवर्नर, सेबी की चेयरपर्सन ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात की

Advertisement

ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब उद्योग जगत ब्याज दरों में कटौती की मांग कर रहा है और शेयर बाजारों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।

Last Updated- March 20, 2024 | 7:46 PM IST
Banking Amendment Bill passed, emphasis on improvement in functioning of banks and provisions for protection of customers' interests बैंकिंग संशोधन विधेयक पारित, बैंकों के कामकाज में सुधार और ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के प्रावधान पर जोर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात की। वित्त मंत्री के साथ दास की यह बैठक मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक से करीब एक पखवाड़ा पहले हुई है।

सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वित्त मंत्री ने शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के साथ भी बैठक की है। ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब उद्योग जगत ब्याज दरों में कटौती की मांग कर रहा है और शेयर बाजारों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।

आरबीआई ने फरवरी, 2023 से प्रमुख नीतिगत दर या रीपो को 6.5 प्रतिशत के उच्चस्तर पर कायम रखा है। माना जा रहा है कि एमपीसी की बैठक में एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति और वृद्धि की परिदृश्य पर अनुमान पेश किया जाएगा।

Also read: डिविडेंड, शेयर बायबैक की ओर ज्यादा बढ़ रहे शेयरहोल्डर्स के रुझान, 9 साल के टूटे रिकॉर्ड: BofA Securities

दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक तीन से पांच अप्रैल को होगी। यह वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक होगी। RBI ने फरवरी में जारी अपनी पिछली नीतिगत बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वृद्धि दर सात प्रतिशत और मुद्रास्फीति के 4.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था।

RBI ने मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में कहा था कि खाद्य कीमतों का दबाव खुदरा मुद्रास्फीति को रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य तक तेजी से लाने में बाधा है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर से नीचे आ रही है और फरवरी में 5.09 प्रतिशत रही है।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों में भारी अस्थिरता देखी गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सात मार्च को 74,245.17 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया था। बुधवार को सूचकांक 72,101.69 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement