facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट: फिनटेक निकट भविष्य में हो सकता है बैंकों का विकल्प

Advertisement

रिपोर्ट में डिजिटलीकरण और वित्तीय स्थिरता की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बेहतर विनियमन पर जोर दिया गया।

Last Updated- November 07, 2023 | 7:58 PM IST
RBI MPC Meet February 2026

देश का वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र निकट भविष्य में पारंपरिक बैंक के विकल्प के रूप में उभर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के ‘एडवांस्ड फाइनेंशियल रिसर्च एंड लर्निंग सेंटर (काफराल) ने एक रिपोर्ट में यह बात कही। रिपोर्ट में डिजिटलीकरण और वित्तीय स्थिरता की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बेहतर विनियमन पर जोर दिया गया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को काफराल का पहला प्रमुख प्रकाशन ‘इंडिया फाइनेंस रिपोर्ट 2023’ शीर्षक के साथ जारी किया। काफराल एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसे 2011 में आरबीआई ने बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में शोध और शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक स्वतंत्र निकाय के रूप में स्थापित किया था।

रिपोर्ट भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र के बारे में नया नजरिया देती है। इससे नियामकों और नीति निर्माताओं सहित सभी संबद्ध पक्षों को इस क्षेत्र की बेहतर समझ हासिल करने में मदद मिल सकती है।

रिपोर्ट के लिए अपनी टिप्पणी में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने कहा कि रिपोर्ट में एनबीएफसी में विविधता, पारंपरिक बैंकिंग की तुलना में पूरकता और प्रतिस्पर्धात्मकता की पड़ताल की गई है।

यह एनबीएफसी और फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) के बीच बढ़ते तालमेल के प्रति संवेदनशील है। फिनटेक ऐसी प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं, जो वित्तीय क्षेत्र में काम करती हैं।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement