अर्थव्यवस्था

अगस्त की मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दर में बदलाव नहीं करेगा रिजर्व बैंक: SBI चेयरमैन

खारा ने CII द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘बैंक के रूप में हम नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे हैं

Published by
भाषा   
Last Updated- July 19, 2023 | 1:59 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक आगामी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा (monetary policy) में ब्याज दर के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखेगा।

खारा ने बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘बैंक के रूप में हम नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक यथास्थिति को कायम रखेगा।’

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक आठ से 10 अगस्त 2023 को होनी है। गत आठ जून की मौद्रिक समीक्षा बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा था कि वह चाहता है कि महंगाई दर और नीचे आए।

First Published : July 19, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)