facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खुदरा महंगाई दर घटकर 4.7 फीसदी पर, RBI गवर्नर ने कहा- नरमी बेहद संतोषजनक

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 9:55 PM IST
चालू वित्त वर्ष में 8 फीसदी के आसपास रहेगी वृद्धि दर- शक्तिकांत दास, Indian economy likely to grow close to 8% in FY24, says RBI Governor

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर श​क्तिकांत दास ने कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति का अप्रैल में घटकर 4.7 फीसदी रह जाना ‘बेहद संतोषजनक’ है। उन्होंने कहा कि आज जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मौद्रिक नीति सही रास्ते पर है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि मुद्रास्फीति में नरमी से आरबीआई का रुख सतर्क से थोड़ा नरम होगा या उसमें बदलाव आएगा। दास ने कहा कि 8 जून को मौ​द्रिक नीति समिति की अगली बैठक में इसकी तस्वीर साफ होगी।

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत की किताब ‘मेड इन इंडिया’ के विमोचन कार्यक्रम में दास ने कहा कि आरबीआई को पूरा भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष में देश के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहेगी। हालांकि अन्य विश्लेषक इससे सहमत नहीं हैं।

दास ने कहा कि निजी निवेश भी जोर पकड़ रहा है और इस्पात, सीमेंट तथा पेट्रो रसायन जैसे क्षेत्रों में यह स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भारत 6.5 फीसदी की दर से विकास करता है तो इस साल वै​श्विक वृद्धि दर में इसका 15 फीसदी का योगदान होगा।

Also read: India’s forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 595.98 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र और सरकार दोनों को अनुसंधान और विकास पर खर्च बढ़ाने की जरूरत है। दास ने कहा, ‘हमें सुधार जारी रखने की जरूरत है तथा यह भी सुनि​श्चित करना है कि सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी हमारे पास उपलब्ध रहे।’

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement