facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail inflation: अगस्त में कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर हुई थोड़ी कम

Advertisement

अगस्त 2023 में अखिल भारतीय CPI-AL नौ अंक और CPI-RL आठ अंक बढ़कर 1,224 अंक और 1,234 अंक पर पहुंच गए

Last Updated- September 21, 2023 | 1:59 PM IST
inflation

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अगस्त में पिछले महीने की तुलना में मामूली रूप से कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, कृषि श्रमिकों के लिए महंगाई दर में 7.37 प्रतिशत और ग्रामीण मजदूरों के लिए महंगाई दर 7.12 प्रतिशत पर आ गई।

CPI-RL और CPI-AL पर आधारित महंगाई दर में आई कमी

श्रम मंत्रालय के अनुसार, ‘CPI-AL (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि मजदूर) और CPI-RL (ग्रामीण मजदूर) पर आधारित मुद्रास्फीति की ‘पॉइंट-टू-पॉइंट’ दर अगस्त 2023 में 7.37 प्रतिशत तथा 7.12 प्रतिशत थी, जबकि जुलाई 2023 में यह क्रमश: 7.43 प्रतिशत तथा 7.26 प्रतिशत थी।’

अगस्त 2022 में CPI-AL 6.94 प्रतिशत और CPI-RL 7.26 प्रतिशत रही। अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति 8.89 प्रतिशत (AL) और 8.64 प्रतिशत (RL) रही, जबकि जुलाई 2023 में यह 8.88 प्रतिशत तथा 8.63 प्रतिशत थी। एक साल पहले समान माह में 6.16 प्रतिशत और 6.21 प्रतिशत थी।

अगस्त 2023 में अखिल भारतीय CPI-AL नौ अंक और CPI-RL आठ अंक बढ़कर 1,224 अंक और 1,234 अंक पर पहुंच गए। पिछले महीने में CPI-AL 1,215 अंक और CPI-RL 1,226 अंक पर थे।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement