facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Retail Inflation March 2023: मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 फीसदी पर पहुंची

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 6:25 PM IST
Inflation

देश में खुदरा महंगाई दर मार्च महीने में घटकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 फीसदी पर आ गई। सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से खाने-पाने की चीजों की कीमतों में गिरावट के कारण खुदरा महंगाई दर में कमी आई है।

मार्च में मुद्रास्फीति का आंकड़ा आरबीआई के कंफर्ट जोन के भीतर है क्योंकि यह 6 फीसदी से नीचे है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर फरवरी 2023 में 6.44 प्रतिशत और एक साल पहले की इसी महीने में 6.95 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) के अनुसार, खाद्य महंगाई दर मार्च में 4.79 प्रतिशत थी, जबकि फरवरी में यह 5.95 प्रतिशत और एक साल पहले की अवधि में 7.68 प्रतिशत थी।

अनाज, दूध और फलों में हाई इन्फ्लेशन और सब्जियों की कीमतों में धीमी गिरावट के कारण खुदरा महंगाई दिसंबर 2022 में 5.7 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2023 में 6.4 प्रतिशत हो गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए CPI इन्फ्लेशन को 5.2 प्रतिशत, पहली तिमाही में 5.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत और समान रूप से संतुलित जोखिम का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement