facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, रिटेल इंफ्लेशन फरवरी में घटकर 5.09 फीसदी पर

Advertisement

Retail Inflation: CPI आधारित खुदरा महंगाई जनवरी में 5.1 फीसदी और एक साल पहले की समान अवधि में यानी फरवरी 2023 में यह 6.44 फीसदी थी।

Last Updated- April 12, 2024 | 3:07 PM IST
Inflation

Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को फरवरी में राहत मिली है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई फरवरी में सालाना आधार पर 1.35 फीसदी कम होकर 5.09 फीसदी पर आ गई। मंगलवार को NSO ने यह आंकड़े जारी किए।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई फरवरी में 8.66 फीसदी रही

NSO के आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर फरवरी में पिछले महीने की तुलना में लगभग स्थिर 5.09 फीसदी पर रही। CPI आधारित खुदरा महंगाई जनवरी में 5.1 फीसदी और एक साल पहले की समान अवधि में यानी फरवरी 2023 में यह 6.44 फीसदी थी। फरवरी में फूड बॉस्केट में खुदरा महंगाई 8.66 फीसदी थी, जो पिछले महीने के 8.3 फीसदी से मामूली ज्यादा थी।

सरकार ने रिजर्व बैंक को मंहगाई को दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

पिछले महीने, केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए CPI आधारित महंगाई 5.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था और जनवरी-मार्च तिमाही में 5 फीसदी दर्ज किया गया था।

Also read: Anti-CAA protests: देशभर में CAA लागू होने के बाद बवाल शुरू, इन 4 राज्यों ने केंद्र के कानून को लागू करने से किया इनकार

भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी में 3.8 फीसदी बढ़ा

भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2024 में 3.8 फीसदी  बढ़ा है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2023 में 5.8 फीसदी बढ़ा था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जनवरी, 2024 में 3.8 फीसदी बढ़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा, जो एक साल पहले इसी महीने में 4.5 फीसदी बढ़ा था।

समीक्षाधीन अवधि में खनन उत्पादन की वृद्धि 5.9 फीसदी और बिजली उत्पादन की 5.6 फीसदी रही। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान आईआईपी में 5.9 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5.5 फीसदी बढ़ा था।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement