अर्थव्यवस्था

फरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.21% पर, सोना-चांदी और सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

NSO द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47 फीसदी हो गई जो जनवरी में 2.13 फीसदी थी

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 12, 2026 | 5:04 PM IST

Retail Inflation: देश में खुदरा महंगाई फरवरी में बढ़कर 3.21 फीसदी हो गई। जनवरी में यह 2.74 फीसदी के स्तर पर रही थी। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। महंगाई के यह आंकड़े आधार वर्ष 2024 वाली नई सीरीज पर आधारित हैं।

खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47%

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47 फीसदी हो गई जो जनवरी में 2.13 फीसदी थी। इस दौरान चांदी, सोना, हीरा तथा प्लैटिनम के आभूषण, नारियल-खोपरा, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

दूसरी ओर लहसुन, प्याज, आलू, अरहर और लीची की कीमतों में नरमी देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 3.37 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 3.02 फीसदी दर्ज की गई।

Also Read: तेल-गैस के कम भंडार से भारत की अर्थव्यवस्था को खतरा

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : March 12, 2026 | 4:43 PM IST