facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: डॉलर इंडेक्स नरम, रुपया 0.2 फीसदी चढ़ा

Advertisement

स्थानीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 84.29 पर​ टिकी जो शुक्रवार को 84.46 पर रही थी।

Last Updated- November 25, 2024 | 10:29 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

एशियाई मुद्राओं की बढ़त पर चलते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 0.2 फीसदी चढ़ गया। इसके अतिरिक्त एमएससीआई के नवंबर की पुनर्संतुलन कवायद प्रभावी होने से भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के करीब 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने की संभावना ने भी बाजार को मजबूती दी। स्थानीय मुद्रा सोमवार को डॉलर के मुकाबले 84.29 पर​ टिकी जो शुक्रवार को 84.46 पर रही थी।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी विनिमय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव पर लगाम कसने के लिए डॉलर खरीद के जरिये हस्तक्षेप किया। एक डीलर ने कहा कि डॉलर इंडेक्स नरम रहा और आरबीआई ने डॉलर की थोड़ी खरीद की।

अमेरिकी वित्त मंत्री के रूप में स्कॉट ब्रेसेंट की नियुक्ति के बाद डॉलर इंडेक्स घटकर 106.90 पर आ गया। बेंचमार्क 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड घटकर 4.34 फीसदी पर आ गया जबकि अल्पावधि का प्रतिफल उच्च स्तर पर बना रहा। विदेशी मुद्रा के डीलरों ने कहा कि रुपये ने बढ़त की क्षमता का प्रदर्शन किया है, लेकिन कई कारक इसकी बढ़त को सीमित कर सकते हैं।

यूरोप की आर्थिक कमजोरी और मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर सूचकांक के ऊंचे स्तर के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष में बढ़ते तनाव के बीच पिछले सप्ताह तेल की कीमतों में लगभग 5 फीसदी की वृद्धि अहम चुनौतियां पेश करती हैं। इन घटनाक्रमों से भारत के व्यापार संतुलन पर दबाव पड़ने की संभावना है जिससे रुपये की निरंतर बढ़त प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement