facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेश संधियों के लिए परामर्शदाताओं की ली जाएंगी सेवाएं

Advertisement

भारत निवेश के लिए आरक्षित सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगा

Last Updated- October 26, 2023 | 11:16 PM IST
Govt looks to onboard consultants amid work on investment treaties

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अंतरराष्ट्रीय निवेश संधि के नियम लागू नहीं होने वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के बारे में सुझाव देने के लिए परामर्श कंपनियों की सेवाएं लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इससे भारत को संधि के मुख्य हिस्से में प्रतिबद्धता करने के बावजूद ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करने से ‘नीति के लिए स्थान संरक्षित’ करने में मदद मिलेगी। ये संधियां एकपक्षीय निवेश संधि, द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) या मुक्त व्यापार समझौते के तहत निवेश अध्याय (आईसी) हो सकती हैं।

डीपीआईआईटी के जारी किए गए प्रस्ताव के अनुसार, ‘प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति बनाने और निवेश की आकलन करने के लिए डीपीआईआईटी नोडल विभाग है।

लिहाजा मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में गैर सेवा क्षेत्रों के निवेश के मामले में चर्चा को आगे बढ़ाता है। निवेश उदारीकरण (इंवेस्टमेंट लिबरलाइजेशन) के अध्यायों में ‘आरक्षित सूची’ है जो मेजबान देशों को चुनिंदा क्षेत्रों/ गतिविधियों को प्रतिबंधित करने की इजाजत देता है।’

परामर्शदाता नियुक्त करने का मामला तब आगे बढ़ रहा है, जब भारत कई देशों के व्यापार समझौतों पर विचार-विमर्श कर रहा है और निवेश के अलग समझौतों के लिए बातचीत कर रहा है। जैसे भारत की निवेश के लिए यूनाइटिड किंगडम, यूरोपियन यूनियन से बातचीत जारी है।

विशेषज्ञों को भरोसा है कि आरक्षित सूची में रक्षा, सरकारी खरीद क्षेत्र आदि आ सकते हैं। वैसे भी इन क्षेत्रों को लेकर भारत अत्यधिक चौकस है। परामर्श देने वाली कंपनी कानूनी कंपनी, थिंक टैंक या शोध संस्थान हो सकते हैं।

परामर्श देने वाली कंपनी को साझेदारों से विचार-विमर्श में हिस्सा लेना होगा और इससे डीपीआईआईटी इन क्षेत्रों को सूची को अंतिम रूप दे सकेगी।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement