अर्थव्यवस्था

2025-26 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद – शिवराज सिंह चौहान

भारत के मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान जताया है।

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- May 19, 2025 | 11:53 PM IST

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि देश में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने आगामी खरीफ की फसल की बुवाई से पहले किसानों को नई तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए 15 दिवसीय अखिल भारतीय अभियान की घोषणा की।

चौहान ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर, 1.5-2 प्रतिशत की कृषि वृद्धि अच्छी मानी जाती है। हमें अगले वर्ष (2025-26) में भी 3-3.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है।’’ आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कृषि क्षेत्र की वृद्धि 3.8 प्रतिशत आंकी गई है। भारत के मौसम विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान जताया है। उम्मीद है कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा। इस तरह मानसून सामान्य से पांच दिन पहले आ जाएगा।

सिंधु संधि स्थायी निरस्त करो

कृषि मंत्री चौहान ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1960 के दशक में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किया था। किसानों के समूह ने केंद्र सरकार को ज्ञापन देकर मांग की है कि पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को स्थायी रूप से रद्द किया जाए। इस जल का उपयोग उत्तर भारत के किसानों के लिए हो।

First Published : May 19, 2025 | 11:05 PM IST