facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

S&P ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान, इस साल 6.4 फीसदी की दर से बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था

Advertisement

FY24 के लिए रेटिंग एजेंसी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ अनुमान को 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।

Last Updated- November 27, 2023 | 2:31 PM IST
India GDP growth forecast
Representative Image

दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने वित्तीय वर्ष 2024 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। FY24 के लिए रेटिंग एजेंसी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ अनुमान को 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।

वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है।

जानें क्यों बढ़ाया S&P ने ग्रोथ रेट का अनुमान

S&P की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था को घरेलू स्तर पर अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में महंगाई और कमजोर निर्यात भी भारत की इकनॉमी के ग्रोथ रेट को कमजोर नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2040 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने को तैयार: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था पर FY25 में दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि ग्लोबल लेवल पर काफी कमजोर संकेत देखने को मिल रहे है। इसके अलावा, RBI द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का भी डर मंडरा रहा है, जिसका असर भी देखने को मिल सकता है। इसीलिए S&P ने कारोबारी साल 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी किया है।

यह भी पढ़ें : जुलाई-सितंबर में शहरी खपत से भारत की GDP वृद्धि को बढ़ावा मिलने की संभावना

Fitch Ratings ने मिड टर्म के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाया था

इस महीने की शुरुआत में, रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने भारत के मिड टर्म ग्रोथ अनुमान को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया। इससे पहले ग्लोबल एजेंसी का अनुमान 5.5 प्रतिशत का था।

भारत का ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया

फिच ने रिपोर्ट में कहा, “हमने भारत और मैक्सिको को बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया है। भारत के ग्रोथ अनुमान को 5.5 प्रतिशत से बढाकर 6.2 प्रतिशत जबकि मेक्सिको के ग्रोथ अनुमान को 1.4 प्रतिशत से बढाकर 2 प्रतिशत किया गया है।

फिच ने कहा है कि 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement