facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑनलाइन गेमिंग पर नहीं बदलेगा कराधान: राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा

Advertisement

वित्त वर्ष 2023 में सरकार को ऑनलाइन गेमिंग से 1,700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था

Last Updated- July 12, 2023 | 11:01 PM IST
‘No review or roll-back, decision was unanimous’

जीएसटी परिषद में ऑनलाइन गेमिंग पर कुल दांव की रा​शि पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है और इसकी समीक्षा करने या इसे वापस लिए जाने की कोई संभावना नहीं है। यह कहना है कि केंद्रीय राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा का। श्रीमी चौधरी के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को गेमिंग कंपनियों से पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 10 गुना ज्यादा 17,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। मुख्य अंश:

गेमिंग उद्योग की चिंता के मद्देनजर 28 फीसदी जीएसटी के निर्णय की समीक्षा या उसे वापस लिए जाने की कोई संभावना है?

मुझे नहीं लगता कि अभी इसकी समीक्षा की संभावना है। संभवत: इसे वापस भी नहीं लिया जाएगा क्योंकि जीएसटी परिषद में सर्वसम्मति से इस पर निर्णय लिया गया है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों के अ​धिकारी शामिल थे। कुछ राज्यों ने दांव की समूची रा​शि पर कर लगाने को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि इससे उद्योग पर असर पड़ सकता है। लेकिन अ​धिकांश राज्य कर की इस दर को लागू करने पर सहमत थे।

इसके लिए जीएसटी कानून में संशोधन करना होगा। ऐसे में कब तक यह नियम लागू हो सकता है?

हम इसे आगामी मॉनसून सत्र में पेश करने का प्रयास करेंगे। कोई बड़ा संशोधन नहीं करना है और वह आसानी से हो सकता है। फिलहाल हम परिषद की फिटमेंट समिति की मंजूरी के साथ कानून का मसौदा तैयार कर रहे हैं। नियम का मसौदा राज्यों को भेजा जाएगा और उसके अनुरूप जीएसटी परिषद के चेयरपर्सन से इसकी मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा और फिर संशोधन के लिए संसद में पेश किया जाएगा। समय कम है लेकिन हम इसे मॉनसून सत्र में ही पेश करने का प्रयास करेंगे।

क्या कोई समयसीमा तय की गई है?

राज्य सरकारों को भी संशोधन करना होगा जिसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। मैं कोई नि​श्चित तारीख नहीं बता सकता मगर इसे जितना जल्दी होगा लागू करने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि इसे चालू कैलेंडर वर्ष में इसे लागू कर दिया जाएगा।

नियमों में बदलाव से सरकार को राजस्व के मोर्चे पर कितना लाभ होगा?

वित्त वर्ष 2023 में सरकार को ऑनलाइन गेमिंग से 1,700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। ऐसे में अगर मात्रा पिछले साल जितनी ही रही तो सरकार को पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 10 गुना ज्यादा राजस्व मिल सकता है। एसयूवी की परिभाषा को लेकर वाहन विनिर्माता भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि इससे कारोबार पर असर पड़ सकता है…

हमने एसयूवी माने जाने की शर्तें निर्धारित की हैं। स्पष्टता नहीं होने की वजह से एक्सयूवी या एमयूवी नाम देकर आप अतिरिक्त उपकर से बच रहे थे। अब केवल नाम को लेकर स्पष्टता लाई गई है और कर की दर पहले की तरह ही है।

क्या क्रेडिट कार्ड पर टीसीएस अब एजेंडे से बाहर हो गया है?

यह मेरे अ​धिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और इस बारे में आ​र्थिक मामलों का विभाग निर्णय करता है। लेकिन सैद्धांतिक तौर पर मेरा मानना है कि उदारीकृत धनप्रेषण योजना के तहत ​कौन आता है या नहीं, विचार करते समय भुगतान के तरीके पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में उत्पाद शुल्क संग्रह में कमी आई है। क्या बजट में तय लक्ष्य हासिल हो पाएगा?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उत्पाद शुल्क में 11 फीसदी की कमी आई है। पेट्रोल और डीजल पर शुल्क घटाने से संग्रह कम हुआ है। हमें उम्मीद है कि कर संग्रह का लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement