facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीते पांच महीनों में चाय निर्यात सात फीसदी बढ़कर 7.86 करोड़ किलोग्राम पहुंचा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

भारत का चाय निर्यात चालू कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले पांच माह में लगभग सात फीसदी बढ़कर 7.86 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया है। यह जानकारी चाय बोर्ड के आंकड़ों से मिली है। जनवरी से मई 2021 की अवधि में निर्यात करीब 7.32 करोड़ किलोग्राम था। पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इस साल के शुरुआती पांच महीनों के दौरान 1.31 करोड़ किलोग्राम चाय खरीदी है। वहीं रूस ने इस दौरान भारत से 1.15 करोड़ किलोग्राम चाय खरीदी है। रूस ने एक साल पहले इसी अवधि में 1.35 करोड़ किलोग्राम चाय आयात किया था।
भारतीय चाय संघ (आईटीए) के सूत्रों ने कहा कि यह निर्यात मौजूदा रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण संभव हुआ है। इससे सीआईएस देशों का आयात घटा है और निर्यातक संयुक्त अरब अमीरात को चाय के निर्यात की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि सीआईएस ब्लॉक का कुल आयात भी जनवरी से मई 2022 के दौरान मामूली रूप से घटकर 1.64 करोड़ किलोग्राम रह गया जबकि पिछली साल की समान अवधि में यह 1.80 करोड़ किलोग्राम था। एक अन्य प्रमुख खरीदार ईरान ने इस अवधि के दौरान 89.1 लाख किलोग्राम चाय का आयात किया, जबकि पिछली समान अवधि में यह 75.8 लाख किलोग्राम था। अमेरिका और कई अन्य देशों द्वारा प्रतिबंधों के बाद भुगतान के मुद्दों के कारण ईरान को निर्यात प्रभावित हुआ।

First Published - August 9, 2022 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट