facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘6.5% की रफ्तार से बढ़ेगी देश की अर्थव्यवस्था’, बोलीं सीतारमण- तमाम उथल-पुथल के बावजूद मजबूती बरकरार

Advertisement

ताजा आर्थिक समीक्षा में भी अनुमान लगाया गया था कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहेगी।

Last Updated- April 28, 2025 | 10:40 PM IST
nirmala sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | फाइल फोटो

India GDP growth forecast 2026: वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद दमदार घरेलू खपत और निवेश मांग के दम पर वित्त वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.5 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा एवं वित्तीय समिति (आईएमएफसी) को यह जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा भारत के वृद्धि अनुमान में की गई कटौती के बीच यह बात कही है।

सीतारमण ने वा​शिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की सलाहकार संस्था को सौंपे गए एक लिखित बयान में कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की मुद्रास्फीति करीब 4 फीसदी पर स्थिर रहने की संभावना है। वह पहलगाम आतंकी हमले के कारण समय से पहले भारत लौट गईं। वित्त मंत्री ने कहा, ‘आगे देखने पर पता चलता है कि तमाम उथल-पुथल के बावजूद भारत की वृद्धि रफ्तार स्थिर रहने की उम्मीद है क्योंकि इसके बुनियादी वाहक- खपत और निवेश मांग- घरेलू हैं। बाहरी मोर्चे पर भी सेवाओं के निर्यात में मजबूती बरकरार रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कच्चे तेल में नरमी मुद्रास्फीति के लिहाज से अच्छी खबर है। इसलिए 2025-26 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5 फीसदी और मुद्रास्फीति 4 फीसदी रहने की उम्मीद है।’

ताजा आर्थिक समीक्षा में भी अनुमान लगाया गया था कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहेगी। मगर पिछले सप्ताह आईएमएफ ने वैश्विक अनिश्चितता एवं आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के अपने वृद्धि अनुमान को 30 आधार अंक घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया था। विश्व बैंक ने भी भारत के लिए अपने वृत्रि अनुमान को 40 आधार अंक घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है।

सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट में कर राहत दिए जाने से भी निजी खपत को बढ़ावा मिलेगा और निजी निवेश को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘निवेश गतिविधियों में तेजी पहले से ही दिख रही है। उच्च क्षमता उपयोगिता बरकरार रहने, बुनियादी ढांचे में खर्च पर सरकार का जोर और बैंकों एवं कंपनी जगत के दमदार बहीखातों के अलावा वित्तीय सुगमता से भी सुधार को रफ्तार मिलेगी।’ 

वित्त मंत्री ने कहा कि जलाशय में पर्यापत जल उपलब्ध होने और जबरदस्त उपज के कारण वित्त वर्ष 2026 के दौरान कृषि क्षेत्र में भी दमदार वृद्धि के आसार दिख रहे हैं।

सीतारमण ने कहा कि शुद्ध सेवाओं और धन प्रेषण प्राप्तियों के अधिशेष में बने रहने की उम्मीद है। इससे चालू वित्त वर्ष के दौरान व्यापार घाटे की आंशिक भरपाई हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए चालू खाते का घाटा ​स्थिर स्तर के दायरे में रहने का अनुमान है। अप्रैल से जनवरी 2024-25 के दौरान सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) दमदार रहने के आसार हैं। इससे भारत की मजबूत वृहद आ​र्थिक बुनियादी बातों का पता चलता है।’

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं के बीच रुपये में कम उतार-चढ़ाव के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के बाहरी क्षेत्र में मजबूती बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगातार बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता और नकारात्मक जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement