अर्थव्यवस्था

देश का निर्यात मई में 10.3 फीसदी घटकर 34.98 अरब डॉलर रहा

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मई में देश का आयात भी 6.6 फीसदी घटकर 57.1 अरब डॉलर पर आ गया

Published by
भाषा   
Last Updated- June 15, 2023 | 4:19 PM IST

देश का निर्यात मई के महीने में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत गिरकर 34.98 अरब डॉलर पर आ गया है। गुरुवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मई में देश का आयात भी 6.6 प्रतिशत घटकर 57.1 अरब डॉलर पर आ गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 61.13 अरब डॉलर था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आयात एवं निर्यात के इन आंकड़ों पर कहा कि वैश्विक व्यापार के मोर्चे पर प्रतिकूल हालात अब भी बने हुए हैं। उन्होंन कहा कि वाणिज्य विभाग और उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग निर्यात प्रोत्साहन की रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें 40 देशों के साथ व्यापार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अफ्रीका में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं भारतीय कंपनियां : पीयूष गोयल

 

First Published : June 15, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)