facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में रसायन की मांग 2040 तक 1,000 अरब डॉलर तक होने का अनुमान: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 4:17 PM IST
Farmers troubled by shortage of fertilizer in Rabi season in UP, government denies crisis यूपी में रबी सीजन में खाद की किल्लत से किसान परेशान, सरकार ने किया संकट से इनकार

रसायनों की वैश्विक खपत में होने वाली वृद्धि में अगले दो दशकों में भारत का पांचवां हिस्सा होने की संभावना है, क्योंकि घरेलू मांग 2040 तक बढ़कर 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। मैकिन्जी ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

‘भारत: रसायन विनिर्माण का अगला केंद्र’ शीर्षक की रिपोर्ट में मैकिन्जी ने कहा कि देश का रसायन उद्योग पिछले एक दशक से मांग वृद्धि और शेयरधारकों की समृद्धि के मामले में वैश्विक रूप से बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘यह अब वैश्विक पटल पर खपत और विनिर्माण- दोनों के लिहाज से और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार
है।’

इस क्षेत्र में 2021-27 के दौरान 11-12 फीसदी की वृद्धि और 2027-40 के दौरान 7-10 फीसदी वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे 2040 तक वैश्विक बाजार में इसकी हिस्सेदारी तीन गुना हो जाएगी।

इसमें कहा गया, ‘रसायनों की वैश्विक खपत में होने वाली वृद्धि में अगले दो दशकों में भारत की 20 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। घरेलू खपत और मांग 2021 के 170-180 अरब डॉलर से बढ़कर 2040 तक 850-1000 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement