facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘कई संकटों से जूझ रही वै​श्विक अर्थव्यवस्था’- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Advertisement

वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने से मध्यावधि में विकास की संभावनाएं कहीं अधिक कमजोर हो गई हैं।

Last Updated- November 06, 2023 | 10:13 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था विभिन्न संकटों से जूझ रही है और वैश्विक महामारी के बाद से वैश्विक वृद्धि पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुधार हो रहा है लेकिन उसकी रफ्तार सुस्त है और वह एकसमान नहीं है। सीतारमण ने यह भी कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता ने वैश्विक आबादी के उन बहुसंख्यक लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पष्ट नीतिगत दिशा प्रदान की है जिनकी आवाज को अक्सर बहुपक्षीय मंचों पर अनसुना कर दिया जाता है।

वह वित्त मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और वाणिज्य विभाग द्वारा मजबूत, सतत, संतुलित एवं समावेशी विकास पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक भारत की जी20 अध्यक्षता भले ही खत्म हो जाएगी, लेकिन नई दिल्ली घोषणा के नीतिगत मार्गदर्शन पर गति बरकरार रहनी चाहिए।

Also read: 110 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल तो RBI को बढ़ानी पड़ सकती हैं ब्याज दरें: मॉर्गन स्टेनली

सीतारमण ने कहा, ‘हमें नतीजों को आगे बढ़ाने के लिए न केवल जी20 के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाना चाहिए बल्कि हमें यह भी पता लगाना चाहिए कि हम इन परिणामों को भारत की घरेलू नीति निर्माण प्रक्रिया में किस प्रकार समाहित कर सकते हैं ताकि हम उदाहरण पेश कर सकें।’

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने घोषणा की कि नई दिल्ली घोषणा के बाद प्रगति का जायजा लेने के लिए जी20 नेताओं की वर्चुअल बैठक 22 नवंबर को होगी। यह भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत आखिरी बैठक होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक एवं घरेलू दोनों मोर्चों पर नीतिगत समन्वय यह सुनिश्चित करने के लिए महत्त्वपूर्ण है कि वृद्धि पटरी पर लौट आए और वह मजबूत, टिकाऊ, संतुलित एवं समावेशी बना रहे।

Also read: Fitch Ratings ने मिड टर्म के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.2% किया, चीन का घटाया

उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली घोषणा समावेशी विकास को बढ़ावा देने और व्यापक आर्थिक एवं वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक आर्थिक एवं ढांचागत नीतियों को तत्काल लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।’

वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक वृद्धि की मौजूदा रफ्तार सुस्त है जो महामारी से पहले के दो दशकों में 3.8 फीसदी के औसत से काफी नीचे है। इसलिए मध्यावधि में विकास की संभावनाएं कहीं अधिक कमजोर हो गई हैं।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement