facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने धान का MSP 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल किया

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 3:44 PM IST
Monsoon 2026
BS

सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है। इस कदम का मकसद किसानों को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी आमदनी बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में 2023-24 के फसल वर्ष के लिए खरीफ (गर्मियों) की सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दी गई। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने CCEA की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘कृषि क्षेत्र में हम कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर समयबद्ध तरीके से MSP तय करते हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल MSP में अधिक बढ़ोतरी की गई है।’

उन्होंने कहा कि ऐसे समय जबकि खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आ रही है, MSP में बढ़ोतरी से किसानों को फायदा होगा। गोयल ने बताया कि सामान्य ग्रेड के धान का MSP 143 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये से 2,183 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। ‘A’ ग्रेड के धान का MSP 163 रुपये बढ़ाकर 2,203 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे अधिक 10.4 फीसदी की वृद्धि मूंग में की गई है। मूंग का MSP अब 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पिछले साल यह 7,755 रुपये प्रति क्विंटल था। धान खरीफ की प्रमुख फसल है और इसकी बुआई आमतौर पर दक्षिणपश्चिम मॉनसून के आगमन के साथ शुरू होती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अल नीनो प्रभाव के बावजूद इस साल जून-सितंबर के दौरान मॉनसून सामान्य रहेगा।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 3:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement