facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मुंबई पर आतंकी हमला : 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

Last Updated- December 08, 2022 | 6:04 AM IST

उद्योग जगत के विशेषज्ञों के मुताबिक 60 घंटे तक मुंबई में चले आतंकियों के तांडव में तकरीबन 4000 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
एसोचैम के सचिव डी एस रावत ने बताया कि होटलों, दुकानों और सभी उद्योगों के बंद रहने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बंद के दौरान रोजाना औसतन 1000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। ऐसे में यदि चार दिनों के आंकडों का आकलन किया जाय तो यह आंकडा 4000 करोड़ रुपयों तक पहुंच जाता है।
गुरुवार के दिन बंबई शेयर बाजार, राष्ट्रीय शेयर सूचकांक और सभी वायदा बाजार बंद रखे गये थे और बहुत सारे दफ्तरों में कर्मचारियों ने आतंकी हमले के डर से घर रहने में ही दिलचस्पी दिखाई, मसलन शहर के सभी हिस्सों में इसका असर देखा गया।
बंबई शेयर बाजार, राष्टीय शेयर सूचकांक और सभी वायदा एक्सेंचों का रोजाना 32,710 करोड़ रुपये का कारोबार है।

First Published - November 29, 2008 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट