facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में औपचारिक नौकरियों में तेजी से आ गई है गिरावट, EPFO के Payroll data की एनालिसिस से हुआ खुलासा

Advertisement

जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में 107.8 लाख नए सबस्क्राइबर शामिल हुए हैं। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 119.3 लाख था।

Last Updated- February 22, 2024 | 10:50 PM IST
EPFO: जनवरी में कम पैदा हुई नई नौकरियां, श्रम बाजार में मंदी, Fresh formal job creation slows down in January, shows EPFO data

भारत में औपचारिक नौकरियों के सृजन में तेज गिरावट आई है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पेरोल डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि 2023 में इसके पहले के साल की तुलना में करीब 10 फीसदी कम नई औपचारिक नौकरियों का सृजन हुआ है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में 107.8 लाख नए सबस्क्राइबर शामिल हुए हैं। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 119.3 लाख था।

यह इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि केवल औपचारिक रूप से काम पाने वाले लोगों को ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है और उन्हें श्रम कानून से संरक्षण मिलता है। ईपीएफओ द्वारा जारी मासिक पेरोल आंकड़े सरकार द्वारा औपचारिक क्षेत्र में रोजगार पर नजर रखने की कवायद है। 18 से 28 साल की उम्र के नए युवा सबसक्राइबरों की संख्या 2023 में 9.2 प्रतिशत घटकर 72 लाख रह गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 79.3 लाख थी।

युवा सबस्क्राइबरों के आंकड़े इस हिसाब से अहम हैं क्योंकि इस उम्र वर्ग के लोग पहली बार रोजगार में आते हैं और इससे अर्थव्यवस्था में तेजी का पता चलता है।

टीमलीज के मुख्य कार्याधिकारी रमेश अल्लूरी रेड्डी ने कहा कि 2023 में नौकरियों के सृजन में आई गिरावट से पता चलता है कि कोविड महामारी के बाद बाजार तेजी से सुधरा, उसके बाद सुस्ती आई है और भर्तियों में शुरुआती तेजी अस्थायी तेजी दिखाता है।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि दिसंबर 2023 में नौकरियों के बाजार में थोड़ी रिकवरी हुई है और नई औपचारिक नौकरियों का सृजन 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, लेकिन कुल मिलाकर गिरावट बाजार में सुस्ती का संकेत है। इसलिए आर्थिक अनिश्चितता की चुनौतियों से बाहर निकलने और बाजार की मांग में बदलाव के लिए समग्र रणनीति की जरूरत है, जिनमें नवोन्मेष, तेजी से कौशल विकास और नौकरियों के सृजन के लिए माहौल बनाना जरूरी है।’

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि नई महिला सबस्क्राइबरों की संख्या में 11 प्रतिशत कमी आई है और 2023 में संख्या घटकर 28 लाख रह गई है, जो 2022 में 31.4 लाख थी। रोजगार की गुणवत्ता में आई यह गिरावट पिछले 6 साल में सबसे सुस्त बेरोजगारी दर के बीच आई है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement