facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रस्तावित E-commerce policy में स्वतंत्र नियामक का प्रस्ताव नहीं: अधिकारी

Advertisement

E-commerce कंपनियों को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम का पालन करना होगा।

Last Updated- September 25, 2023 | 9:40 PM IST
Are online channels hurting small retailers? ऑनलाइन चैनलों से छोटे खुदरा विक्रेताओं पर पड़ रही चोट?

E-commerce policy: प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति में ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के लिए एक स्वतंत्र नियामक स्थापित करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।

ई-कॉमर्स कंपनियों को करना होगा DPDP अधिनियम का पालन

अधिकारी ने ग्राहकों से संबंधित निजी आंकड़ों के संरक्षण के मुद्दे पर कहा कि प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति में उस क्षेत्र को समाहित नहीं किया जाएगा और ई-कॉमर्स कंपनियों को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम का पालन करना होगा।

प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति अभी विकास के अंतिम चरण में है। अब हितधारकों के विचार जानने के लिए कोई नया मसौदा नहीं जारी किया जाएगा क्योंकि मंत्रालय ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Also read: E-commerce फर्में कर रहीं गुणवत्तापूर्ण सस्ते उत्पादों की पेशकश

प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित ई-कॉमर्स पॉलिसी पर प्रस्तुति

इस अधिकारी ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कहा, ‘‘मंत्रालय को प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित नीति पर प्रस्तुति देनी है। इस क्षेत्र के लिए कोई नियामक स्थापित करने की कोई योजना नहीं है, कम-से-कम निकट भविष्य में नहीं। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने दो अगस्त को प्रस्तावित नीति पर ई-कॉमर्स कंपनियों एवं घरेलू कारोबारियों के संगठन के साथ विस्तृत चर्चा की थी। उस बैठक में प्रस्तावित नीति पर संबंधित हितधारकों के बीच व्यापक स्तर पर आम सहमति नजर आई थी।

Also read: E-commerce Industry: ई-कॉमर्स में सात लाख अस्थायी नौकरियां पैदा होंगी : रिपोर्ट

सरकार उपभोक्ता संरक्षण नियम बनाने की प्रक्रिया में जुटी

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति निवेशकों, विनिर्माताओं, MSME, व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, स्टार्टअप और उपभोक्ताओं जैसे सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखेगी। सरकार इस क्षेत्र के लिए उपभोक्ता संरक्षण नियम बनाने की प्रक्रिया में भी है। इसके पीछे मकसद यह है कि नीति उपभोक्ता संरक्षण नियमों के साथ काम करे और एक-दूसरे के साथ टकराव में न हो।

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ई-कॉमर्स कारोबार बढ़ने से परंपरागत व्यापार को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए सरकार से इस बारे में राष्ट्रीय नीति का लगातार मांग की है। घरेलू व्यापारियों ने देश में ई-कॉमर्स क्षेत्र की निगरानी और विनियमन के लिए एक नियामक प्राधिकरण स्थापित करने का सुझाव दिया है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 6:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement