facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूंजी आकर्षित करने के लिए भारत को 2047 तक green energy का निर्यातक बनना चाहिए: G20 शेरपा कांत

Advertisement

G20 Sherpa Amitabh Kant ने कहा, ‘‘ 2047 तक भारत को हरित ऊर्जा का निर्यातक होना चाहिए...अगर देश हरित ऊर्जा अपनाएंगे तो पूंजी आकर्षित करने में सक्षम होंगे।’’

Last Updated- February 22, 2024 | 2:10 PM IST
G20 Sherpa Amitabh Kant
Representative Image

जी20 शेरपा अमिताभ कांत (G20 Sherpa Amitabh Kant) ने गुरुवार को कहा कि भारत को पूंजी आकर्षित करने के लिए 2047 तक हरित ऊर्जा (green energy) का निर्यातक बनना चाहिए। ‘रायसीना डायलॉग 2024’ को संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि आज की चुनौती जलवायु परिवर्तन है और विश्व बैंक को जलवायु बैंक बनने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी निवेश नवीकरणीय क्षेत्र में आने की उम्मीद है। देश हरित क्षेत्र में जाने के बाद पूंजी को आकर्षित करने में सक्षम होंगे। कांत ने कहा, ‘‘ 2047 तक भारत को हरित ऊर्जा का निर्यातक होना चाहिए…अगर देश हरित ऊर्जा अपनाएंगे तो पूंजी आकर्षित करने में सक्षम होंगे।’’ उन्होंने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को एक अलग रास्ता अपनाना चाहिए। प्रत्येक देश को नवीनीकरण पर जोर देने की जरूरत है।

कांत ने कहा कि जैव ईंधन रोजगार सृजन और स्वच्छ ईंधन लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि 2050 तक देश की 90 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों को नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा किया जाना चाहिए। कांत ने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आपको नीतिगत ढांचे, नेतृत्व और वित्त की आवश्यकता है।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement